थाना नयागांव पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्यामनारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना थाना जैथरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध सं0-416/2025 धारा 108 बीएनएस व 67आईटी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अंकित पुत्र मिजाजी लाल नि0ग्राम सुकटीखेडा थाना जैथरा जनपद एटा उम्र करीब 19 वर्ष।
