मलावन स्थित Shree Cement प्लांट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन
एटा। मलावन स्थित Shree Cement के आगरा सीमेंट प्लांट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। 2 से 12 मार्च तक चले इस दस दिवसीय कार्यक्रम में कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान सुरक्षा रैली, क्विज, सुरक्षा स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह में इकाई प्रमुख हितेंद्र सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की दैनिक कार्यशैली का हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने सुरक्षा शपथ लेकर कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।
