चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक स्वेताभ पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में थाना मिरहची व पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत हुई नकवजनी/चोरी की 04 घटनाओं का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। जिसमें शातिर 03 अभियुक्त गिरफ्तार करने के साथ ही, अभियुक्तों के कब्जे से 24,700 रूपये, 66 पैकेट पान मसाला,12 पैकेट सिगरेट,82 पैकेट तम्बाकू, एक सव्वल तथा घटनाओं में प्रयुक्त बिना नंबर वाली एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अर्जुन सिंह उर्फ घण्टोरा, मनोज, शीलेन्द्र को गिरफ्तार किया है तीनों ही गांव नगला मुही के रहने वाले हैं जोकि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है। बता दें गिरफ्तार अभियुक्तों का संगठित गिरोह है
अर्जुन सिंह उर्फ घण्टोरा और मनोज मिलकर किराने की दुकान आदि की दीवार काटकर चोरी करते थे और चोरी किया हुआ सामान अभियुक्त शीलेन्द्र की परचून की दुकान पर बेच देते थे।
