दिशा सालियन मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR.. अब खुलेंगे राज़
MUMBAI : 6 वर्ष पूर्व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की हुई संदिग्ध मौत का मामला अब CBI क़े सुपुर्द हो गया है। अब इसकी FIR दर्ज की गई है।बॉम्बे हाई कोर्ट ने सालियन की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया था और छह साल तक एफआईआर दर्ज न करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि पुलिस की जांच जवाबों से ज्यादा सवाल खड़े करती है। दिशा की लाश 9 जून 2020 को 14 वीं मंजिल बिल्डिंग क़े नीचे मिली थी। तब इस मौत को आत्महत्या या हादसा बताया गया था।
बता दे की सुशांत राजपूत की मौत से 6 दिन पहले दिशा की मौत हुई थी।
अब CBI इस केस का राज़ खोल सकती है.. की यह हत्या थी या आत्महत्या??
