एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने तथा उसमें फर्जी गवाही देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नितिश गर्ग के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने तथा उसमें फर्जी गवाही देने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता…
1. अमित चौहान पुत्र पृथ्वीराज चौहान निवासी ग्राम निगोह हसनपुर थाना मलावन जनपद एटा उम्र करीब 32 वर्ष
