शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड…. 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस
एटा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक शहीद पार्क में आयोजित हुई, जिसमें 25 से 30 वर्षो से सेवारत शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता को समाप्त करवाने के लिए 13 अप्रैल को शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस के कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए जनपद के समस्त शिक्षकों से आह्वान किया गया एवं समस्त पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड अभियान के अंतिम दिन महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्र , सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पोस्ट कार्ड भेजकर अनुरोध किया कि 25 से 30 वर्षो से सेवारत शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता को समाप्त किया जाए।
इस दौरान प्रवीन कुमार फ़ौजी वीरपाल सिंह जाटव, ओमेंद्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, जितेन्द्र सिंह लालू, मदन यादव , भगवंत आजाद, कृष्ण कुमार राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, विजेंद्र, महेद्र यादव, रूपेन्द्र राजपूत, राजेश पाण्डेय, मनीष दुबे, सतेन्द्र यादव, देवेंद्र कुमार,
डॉ. मालती सिंह, ममता सिंह, सुधा कुमारी, अर्चना पचौरी, प्रियंका, अंबिका, बीना वर्मा, कुसुम शर्मा, रमा शंकर, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार, राजीव राठौर, किशुन पाल सिंह, आदर्श कुमार, जयवीर सिंह, देव ऋषि, महेन्द्र पाल सिंह, दीनानाथ, विजय शर्मा आदि शिक्षक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
