हाईकोर्ट के आदेश पर खुर्शीद का शव कब्र से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया, पत्नी रहीमा पर है हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तमपुर गांव में हाईकोर्ट (HC) के आदेश पर करीब 7 महीने पहले दफनाए गए खुर्शीद के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मामला उस समय चर्चा में आया था जब खुर्शीद की लाश उसके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली थी। उस दौरान मौत का कारण गोली लगना बताया गया था। हालांकि, मृतक के परिजनों ने शुरू से ही इस घटना को संदिग्ध बताते हुए बीवी रहीमा निवासी बिजनौर पर हत्या का आरोप लगाया था।
परिजनों की शिकायत के बाद मामला अदालत तक पहुंचा, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शव को दोबारा कब्र से निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया।
अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
