Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअंतराष्ट्रीयअपराधअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखवायरलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्य : मंडलायुक्त

Amit Mathur
Last updated: सितम्बर 19, 2026 7:04 अपराह्न
By Amit Mathur 18 Views
Share
6 Min Read
SHARE

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्य : मंडलायुक्त
——————————————-
निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं, तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती के निर्देश
——————————————-
एटा में ड्रैगन फ्रूट, पॉलीहाउस एवं पुष्प खेती को बढ़ावा दें, प्रगतिशील किसानों को करें प्रेरित
——————————————-
निधौली कलां विकास खंड के ग्राम सराव में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण,अमृत सरोवर डिजिटल लाइब्रेरी का लिया जायजा

एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओम प्रकाश आर्य ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यक्रमों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है, लेकिन कुछ विभागों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, जिसका प्रभाव जनपद की रैंकिंग पर पड़ रहा है। उन्होंने समाज कल्याण, पर्यटन, नियोजन, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी एवं चिकित्सा सहित संबंधित विभागों को अपनी प्रगति में सुधार लाते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करें और कम प्रगति वाले संकेतकों में सुधार सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सीएनडीएस के प्रतिनिधि को कार्यक्षमता एवं गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर एवं तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती की जाए, ताकि जूनियर इंजीनियर एवं तकनीकी अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
मंडलायुक्त ने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए ड्रैगन फ्रूट, पॉलीहाउस, पुष्प खेती एवं अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों को प्रेरित कर आधुनिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि एटा भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थिति में है तथा दिल्ली, लखनऊ, आगरा, जयपुर सहित बड़े शहरों से आवागमन के सुगम साधन उपलब्ध हैं। इससे किसानों को उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकते हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फार्मिंग, पोल्ट्री फार्म एवं अन्य कृषि आधारित व्यवसायों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इन गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग अथवा अन्य कारणों से खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मर बदलने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो।
उन्होंने सहकारिता विभाग को समितियों के माध्यम से खाद का नियमानुसार एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
मंडलायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषण विभाग अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाए तथा चिकित्सा विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, एनीमिया की रोकथाम तथा समय से टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्यों में गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने एवं घरों में दिए जा रहे कनेक्शनों का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तकनीकी गुणवत्ता के साथ कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके।
बैठक के उपरांत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने निधौलीकलां के प्रगतिशील गांव संराव के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराकर ग्रामीणों को शीघ्र शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने गांव में स्थित अमृत सरोवर के निकट वृक्षारोपण भी किया तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया तथा वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ा जाए, ताकि वे आधुनिक डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बना सकें। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने मंडलायुक्त महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य कराए जाएंगे।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जि,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त मंसा राम यादव, सीएमओ डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, डीएसटीओ प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने किया उद्योग विभाग एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण
Next Article मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाकर किया गया जागरूक 
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

मंडी शुल्क और किसानों की लूट कर रहे हैं मंडी से बाहर 15 धान खरीद केन्द्र, घटतौली करते कांटे

अक्टूबर 8, 2026
उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

9वीं की छात्रा से हैवानियत: अमरोहा में पशुओं को पानी पिलाकर लौट रही किशोरी को सूने घर में खींचा, 2 आरोपी हिरासत में

अक्टूबर 8, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अब CJP का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान..आगामी 10 अक्टूबर को देश भर क़े कॉकरोच पहुंचेगे दिल्ली

अक्टूबर 3, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

महात्मा गांधी जयंती के अवसर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

अक्टूबर 3, 2026
अलीगढ़आगरा

शिकायतकर्ता से संवाद और स्थलीय सत्यापन के बाद ही हो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : जिलाधिकारी

अक्टूबर 3, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

23 वर्ष बड़े कोचिंग टीचर संग दोस्ती के फेर में गई महिला सिपाही की जान.. पुलिस ने किया अरेस्ट

अक्टूबर 3, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

मौहरा घाट पर भव्य गंगा आरती, जनजागरूकता कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब

अक्टूबर 2, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।