एसएसपी डॉ. इलामारन का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस लाइन की आंतरिक कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को परखना था।
इस दौरान एसएसपी ने पुलिस चिकित्सालय, भोजनालय, पुलिस स्टोर, परिवहन शाखा, कैंटीन, आरटीसी बैरक और श्वान दल सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव हेतु नियमित छिड़काव कराने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
