मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की जांच हेतु समिति गठित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में सामने आ रही व्यवस्थागत खामियों एवं मीडिया में प्रकाशित खबरों का गंभीर संज्ञान लिया गया है। विभिन्न समाचार माध्यमों में उपचार में लापरवाही, ऑपरेशन के नाम पर धन की मांग, समय पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति, सर्विस में कमी, सॉफ्टवेयर क्रैश, ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा तथा मरीजों के इलाज में देरी जैसी शिकायतें प्रकाश में आई हैं, जिससे शासन एवं प्रशासन की छवि प्रभावित हो रही है।
उक्त प्रकरण की गहन जांच के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद एवं उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समिति को निर्देशित किया गया है कि मेडिकल कॉलेज में उत्पन्न अव्यवस्थाओं के कारणों की विस्तृत जांच कर यथाशीघ्र संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की जांच हेतु समिति गठित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
