वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थाना मारहरा की पिवारी चौकी का औचक निरीक्षण
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना मारहरा की पिवारी चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, मैस, बैरक तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर चौकी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से परीक्षण करते हुए आईजीआरएस एवं महिला अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। तत्पश्चात अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गये।
