सर्विलांस सेल/साइबर सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा (CEIR) पोर्टल पर शिकायतों के आधार पर 109 मोबाइल, फोन धारकों को सुपुर्द किए
सर्विलांस सेल/साइबर सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबा सर्विलांस इल खोने के सम्बन्ध में दर्ज करायी गयी शिकायतों के आधार पर आवेदकों के कुल 109 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया।
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सकीट/साइबर अपराध नीतीश गर्ग के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल व साइबर सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 109 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों) के बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। जनपद में अब तक कुल 655 मोबाइल फोन भिन्न-2 जनपद/राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके हैं। अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा एटा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-
1. IQOO – 01
2. OPPO – 17
3. TECNO – 03
4. POCO – 06
5. MOTORROLA – 04
6. REALME – 12
7. REDMI – 18
8. ONE PLUS – 07
9. VIVO – 18
10. SAMSUNG – 20
11. ITEL – 02
12. INFINIX – 01
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 दीक्षित कुमार प्रभारी साइबर सेल मय टीम व 2. उ0नि0 श्री सुशील लाम्बा सर्विलांस सेल मय टीम जनपद एटा।
2. समस्त थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष मय साइबर सेल टीम जनपद एटा।
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु
“CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने
गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
▶️प्रक्रिया इस प्रकार है:-
1. पोर्टल लिंक पर जाएं – https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp
2. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
3. मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें।
4. थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
5. जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें।
6. मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा री-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए।
7. मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें।
8. यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
9. किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें।
10. गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके।
भविष्य के लिए अपील:-
⏩नोट- एटा पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके।
यह उपलब्धि एटा पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
