धूमधाम से मनाया गया अमर शहीद महावीर सिंह राठौर का 93वां बलिदान दिवस
एटा। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर भूतपूर्व छात्र 1925 का 93वां बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया, बता दें यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष सिंह चाहर ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी ने शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही।
पूर्व प्रधानाचार्य रामवीर सिंह यादव ने जीआईसी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की, मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक महावीर सिंह यादव ने अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के जीवन परिचय एवं क्रांतिकारी इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला, संचालन प्रवक्ता राकेश शीतल ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता एवं शिक्षक अवनीश पाल सिंह, डॉक्टर राम पाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव, वीरेंद्र पाल सिंह एवं छात्र रामवीर, हरिओम,विजय सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
