दीया मिर्जा का वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जताई चिंता, दिवाली अभियान में दोबारा शामिल करने का सुझाव
BMC के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी, अभिनेत्री का वीडियो बहाल करने की कही बात
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान से बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो हटाए जाने पर चिंता जताई। अदालत ने इस मामले में वीडियो को दोबारा बहाल करने का सुझाव दिया है।
दरअसल, बीएमसी ने दिवाली के दौरान प्रदूषण कम करने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया था। इस अभियान में अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो भी शामिल था, जिसे बाद में हटा दिया गया। वीडियो हटाए जाने के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त की और इसे दोबारा अभियान में शामिल करने का सुझाव दिया। अदालत की इस टिप्पणी के बाद बीएमसी के अभियान और वीडियो हटाए जाने का मामला चर्चा में आ गया है।
