“ऑपरेशन दहन अभियान “: जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 1233.65 किलोग्राम का कराया गया विनिष्टीकरण
एटा– “ऑपरेशन दहन अभियान ” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल मात्रा 1233.65 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 6,16,82,500 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण
।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ द्वारा चलाये गये अभियान “ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह तथा प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा का माननीय न्यायालय द्वारा से आदेश प्राप्त कर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधी व मनप्रभावी पदार्थों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही के क्रम में थाना मलावन के 02 अभियोगो से संबंधित जिसमें 255.66 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना पिलुआ के 01 अभियोग से संबंधित 130.59 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना मारहरा के 02 अभियोग से संबंधित 847.4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कुल 05 अभियोगों से संबंधित कुल 1233.65 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा का आज दिनांक 30.06.2026 को जनपद एटा पुलिस द्वारा जे0आर0आर0 वेस्ट मैनेजमैंट प्रा0 लि0 एत्मादपुर आगरा के माध्यम से विनिष्टीकरण कराया गया। जिसका विवरण निम्नवत है–
कुल मादक पदार्थ(गांजा)– 1233.65 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 6,16,82,500 रुपए
