अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना सकरौली का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना सकरौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मैस, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिस बल की सक्रियता, सतर्कता एवं ड्यूटी के प्रति तत्परता का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
