Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधअयोध्याआगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखवायरलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

रेलवे माल गोदाम से उर्वरक वेयरहाउस तक पहुंचकर डीएम ने परखी उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था

Amit Mathur
Last updated: जुलाई 9, 2026 5:53 अपराह्न
By Amit Mathur 1 View
Share
5 Min Read
SHARE

रेलवे माल गोदाम से उर्वरक वेयरहाउस तक पहुंचकर डीएम ने परखी उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था

किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रैक लगने से लेकर वेयरहाउस तक तथा सहकारी समितियों तक होगी उर्वरक परिवहन की डिजिटल मॉनिटरिंग, ट्रकों के वीडियो होंगे अपलोड

शखाद वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश

- Advertisement -

You Might Also Like

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा:20 जुलाई तक ऋण वितरण में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

एटा। जनपद के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय से उर्वरक उपलब्ध हो तथा खाद वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने आज रेलवे माल गोदाम से लेकर उर्वरक वेयरहाउसो का निरीक्षण किया, जहां विभिन्न कंपनियों की उर्वरक रेक प्राप्त होती हैं, उन्होंने उर्वरक वेयरहाउस का निरीक्षण कर भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था का गहन जायजा लिया।रेलवे माल गोदाम पर जिलाधिकारी ने इफको एवं कृभको के प्रतिनिधियों से उर्वरक रेक की प्राप्ति, अनलोडिंग, भंडारण तथा जनपद में आपूर्ति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि रेलवे रेक से उर्वरक उतारने से लेकर वेयरहाउस एवं सहकारी समितियों तक पहुंचाने की समस्त प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, एक निश्चित समय पर ही फसल में उर्वरक की आवश्यकता होती है उस दौरान कृषक बंधुओं को खाद समय से उपलब्ध रहे ।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर पूरी व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कासगंज रोड स्थित एटा केंद्रीय थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड तथा निधौली कला रोड स्थित पीसीएफ उर्वरक वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक, भंडारण व्यवस्था एवं वितरण प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदामों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का स्टॉक बनाए रखा जाए तथा सभी सहकारी समितियों एवं क्रय-विक्रय केंद्रों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को उनकी आवश्यकता के समय बिना किसी विलंब के खाद प्राप्त हो सके, सहकारी समितियां एवं क्रय विक्रय केदो से आर ओ प्राप्त हो जाने के उपरांत तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए इसके लिए पर्याप्त मात्रा में वाहनों एवं मजदूर का प्रबंध रहे। उन्होंने कहा कि उर्वरक बेयर हाउस में बोरियो का भंडारण लौट में इस प्रकार किया जाए कि उसे आसानी से गिनकर रिकॉर्ड से मिलान कर लिया जाए अनियोजित तरीके से उर्वरक का भंडारण न किया जाए।
जिलाधिकारी ने उर्वरक वेयरहाउसों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि स्टॉक की उपलब्धता, आवक-जावक एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गतिविधि का समुचित अभिलेखीकरण आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, सभी गोदाम प्रभारियों, सहकारी समितियों के सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तत्काल बनाया जाए। गोदाम से सहकारी समितियों एवं क्रय-विक्रय केंद्रों के लिए रवाना होने वाले प्रत्येक ट्रक का नम्बर प्लेट सहित वीडियो एवं आवश्यक विवरण उक्त ग्रुप पर अपलोड किया जाए, ताकि उर्वरक परिवहन एवं वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके और किसी भी स्तर पर विलंब अथवा अनियमितता की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसानों को समय से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी अनवर राशिद फारुखी, संयुक्त निदेशक कृषि श्रवण कुमार, उप निदेशक कृषि सुमित कुमार, एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह,सचिव डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, इफको एवं कृभको के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article रिटायर्ड एआरटीओ के घर पर छापा, 22 किलो सोना-चांदी बरामद, कई शहरों में अकूत संपतियों के दस्तावेज विजिलेंस टीम के साथ लगे
Next Article वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअपराध

रिटायर्ड एआरटीओ के घर पर छापा, 22 किलो सोना-चांदी बरामद, कई शहरों में अकूत संपतियों के दस्तावेज विजिलेंस टीम के साथ लगे

जुलाई 9, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

समितियों पर खाद की उपलब्धता रहे पर्याप्त, किसानों को समय पर मिले उर्वरक : जिलाधिकारी

जुलाई 8, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत ‘रैली फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन, नितिन गौतम व परी यादव बने ‘नेचर सेवियर’

जुलाई 8, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

“ऑपरेशन दहन अभियान ” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल मात्रा 340 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 1,70,00,000 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण

जुलाई 8, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, जनपद में सजीव प्रसारण देखा गया

जुलाई 8, 2026
अपराधअलीगढ़

क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

जुलाई 7, 2026
अपराधअलीगढ़

धोखाधडी मामले में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

जुलाई 7, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

साइबर क्राइम व साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में CSEAM मामले में आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 7, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।