Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअंतराष्ट्रीयअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटामनोरंजनयुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखवायरलव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, जनपद में सजीव प्रसारण देखा गया

Amit Mathur
Last updated: जुलाई 8, 2026 6:30 अपराह्न
By Amit Mathur 30 Views
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, जनपद में सजीव प्रसारण देखा गया
——————————————-
36 शिक्षकों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
——————————————
विकसित भारत-2047 के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण : राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति
——————————————
शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा तो शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह

एटा।। मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में वाराणसी से आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ, परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि अंतरण, शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने हेतु भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह का जनपद एटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हरचंदपुर कला के सभागार में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 36 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अपने संबोधन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक राष्ट्र के भावी नागरिकों का निर्माण करते हैं, इसलिए राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों तथा उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार की एक दूरदर्शी एवं कल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उन्हें आर्थिक चिंता के बिना बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन शिक्षकों के हितों के संरक्षण एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रेमलता लोधी, संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षक तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण
Next Article “ऑपरेशन दहन अभियान ” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल मात्रा 340 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 1,70,00,000 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

जलेसर पुलिस द्वारा रंगदारी के मामले में वाँछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अगस्त 17, 2026
अपराधआगरा

कोतवाली देहात एवं कोतवाली नगर पुलिस ने रेलवे अंडरपास के निकट किया संयुक्त भंडारे का आयोजन, एसएसपी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

अगस्त 16, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

मुमताज लूट-हत्याकांड का खुलासा, दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अगस्त 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

टीचर नहीं, बिजली-पानी नहीं… किताबें हैं तो पेपर लीक! कहीं मुझे भी धरने पर न बैठना पड़े : बाबा रामदेव

अगस्त 16, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेशर कुकर से वार करके पत्नी का किया क़त्ल.. पति अरेस्ट

अगस्त 13, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

पकड़ी गई सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की महिला, उज्बेकिस्तान से आई लड़कियों को रशियन बताकर ग्राहकों को देती थी

अगस्त 13, 2026
Life Styleअलीगढ़

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स शहीद स्मारक स्थल पर पीएसी बैंड द्वारा दिया गया देशभक्ति धुनों का प्रस्तुतिकरण

अगस्त 13, 2026
अपराधअलीगढ़

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर सहभागिता कर लिया राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प 

अगस्त 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।