मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त मिथुन पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम काजीखेडा थाना मारहरा एटा को 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में थाना मारहरा पर मु0अ0स0 134/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यावाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- मिथुन पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम काजीखेडा थाना मारहरा एटा।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा व 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर
