डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार, अतीक क़े बेटे की मौत.. 3 लोग हुए घायल
UP क़े झाँसी में प्रयागराज क़े पूर्व सांसद व माफिया रहे अतीक अहमद क़े पुत्र अबान अहमद
की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। अबान झाँसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। उसके साथी फारुख, सोनू और जैद घायल है।
