दिल्ली के क्रूर पिता ने अपने हाथों नदी में डुबो कर मार दी गर्भवती बेटी.. अब वीडियो आई सामने
UP के आगरा में हुई ऑनर किलिंग के मामले में अब नई वीडियो सामने आई है जिसमे पिता ने अपनी ही गर्भवती बेटी को जबरन नदी में धकेला। विशेष रूप से वीडियो भी शूट कराई। हत्या के बाद खुद ही प्रवाहित करते हुए वीडियो भी वायरल कर दीं।
एक महीने पहले ही पिता को पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया।ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अपने मोबाइल में फोटो भी दिखाए। यह फोटो वायरल हो गए। एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 31 जुलाई को पड़ोसी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई।
इससे पहले आगरा में ही अंकिता नाम की युवती को उसके ही पिता विमल शर्मा ने गला घोंटकर मार दिया था।
