थाना मलावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
____________________________
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 121/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त पुष्पेंद्र उर्फ भूरे पुत्र सियाराम निवासी ग्राम जलालपुर सांथल थाना मलावन जनपद एटा उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. पुष्पेंद्र उर्फ भूरे पुत्र सियाराम निवासी ग्राम जलालपुर सांथल थाना मलावन जनपद एटा उम्र करीब 33 वर्ष।
