थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 6000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सकीट के नेतृत्व में थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से फ्रॉड की गई कुल 6000 रूपये की संपूर्ण धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराया गया है। पीडित द्वारा थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साईबर हेल्प डेस्क टीम-
1. थानाध्यक्ष सकीट श्रीमती मधु दुबे
2. उ0नि0 श्री विजेंद्र सिंह
3. क0 ऑपरेटर रविकान्त
4. का0 नसीम अहमद सैफी
