थाना मारहरा साइबर क्राइम टीम द्वारा 9058 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष मारहरा के नेतृत्व में थाना मारहरा साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से फ्रॉड की गई कुल 9058 रूपये की संपूर्ण धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराया गया है। पीडित द्वारा थाना मारहरा साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साईबर हेल्प डेस्क टीम-
1. उ0नि0 श्री मुकुल कुमार
2. उ0नि0 श्री विपिन सिंह
3. क0 ऑपरेटर हृदेश कुमार
4. का0 विपुल यादव
5. का0 ऋषभ पाराशर
6. म0का0 नेहा शर्मा
