बहू निकली निर्दोष.. बेटे ने कराई थी दवा करोबारी करोड़पति पिता की हत्या
उत्तर प्रदेश में कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या उनकी पुत्र वधु नहीं बल्कि उनके बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी। पुलिस की जाँच में पुत्रवधु बेकसूर निकली। अब पुत्र सुब्रत की पुलिस ने अरेस्ट किया है। सुब्रत ने बीती रात करीब ढाई बजे पूछताछ के दौरान अपने पिता की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपी विशाल को दी घर की चाबी…
पुलिस के अनुसार, सुब्रत ने विशाल को घर की असली चाबी दी थी, जबकि डुप्लीकेट चाबी उसने अपने पास रखी थी। सुब्रत ने विशाल से तकिए से मुंह दबाकर पिता की हत्या करने को कहा था।
40–50 लाख रुपये का कर्ज…
सुब्रत पर करीब 40–50 लाख रुपये का लोन था और हर महीने लगभग ₹55,000 की EMI जाती थी। सुब्रत ने अपने पिता के चरित्र को लेकर चिंता जताई थी और उसे डर था कि किसी महिला के गर्भवती होने पर पिता की संपत्ति में किसी और का हिस्सा बन सकता है।सुब्रत और नौकर विशाल ने करीब तीन महीने पहले हत्या की योजना बनानी शुरू की थी। सुपारी देकर हत्या कराई और कातिलो को कहा की पकडे गए तो शालू का नाम ले देना.. की उसने मर्डर कराया।
