थाना निधौली कलां पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी एवं जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा एक जिलाबदर अभियुक्त रहीश पुत्र बजरूद्दीन निवासी मौहल्ला शेखान कस्बा व थाना निधौली कलां जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को सक्षम न्यायालय/जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत निर्धारित अवधि के लिए जनपद सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। आदेश का उल्लंघन कर जनपद में मौजूद पाए जाने पर थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअस0- 156/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. रहीश पुत्र बजरूद्दीन निवासी मौहल्ला शेखान कस्बा व थाना निधौली कलां जनपद एटा।
