एसएसपी ने पुलिस कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। एसएसपी एटा द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी स्थिति, विभागीय अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव का गहन निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
इस दौरान एसएसपी एटा द्वारा शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा तथा आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्यों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में स्वच्छता एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने तथा अभिलेखों के सुरक्षित एवं उचित रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सुनील एहलावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
