दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी..
दिल्ली पुलिस ने X पर ट्वीट किया, “नई दिल्ली ज़िले में BNSS की धारा 163 लागू है।”
गाँधी जयंती क़े दिन जंतर मंतर पर CJP व अन्य दलों क़े प्रस्तावित आंदोलन क़े मद्देनजर पुलिस ने जहाँ #jantarMantar को जाने वाले रास्तो पर बैरिकेटिंग की है। वही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सेवा को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। इसके तहत अगले आदेश तक 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
DMRC के मुताबिक जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा।
हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। #DMRC ने यात्रियों से यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की अपील की है। #GandhiJayanti #Delhi
- बता दे की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर @CJP_2029 ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क़े इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
