Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

फिदेल कास्त्रो जन्म शताब्दी समारोह : क्यूबा जिंदा रहेगा!

admin
Last updated: अक्टूबर 12, 2026 8:44 अपराह्न
By admin
Share
31 Min Read
SHARE

 

फिदेल कास्त्रो जन्म शताब्दी समारोह : क्यूबा जिंदा रहेगा!

(रिपोर्ट : विजू कृष्णन और एस एस अनिल, अनुवाद : संजय पराते)

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव विजू कृष्णन, जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती टीचर, सीटू सचिव मीनाक्षी सुंदरम, खेत मज़दूर यूनियन के महासचिव बी वेंकट, और संयुक्त सचिव एन चंद्रन, एआईआईईए अध्यक्ष धर्मराज महापात्र और बेफी के अध्यक्ष एस एस अनिल का एक प्रतिनिधिमंडल 10-17 अगस्त 2026 तक क्यूबा में रहा। यह प्रतिनिधिमंडल कॉमरेड फिदेल कास्त्रो की जन्म शताब्दी पर हवाना में हुए चार दिन के समारोह, ‘फर्स्ट इंटरनेशनल कोलोक्वियम : फिदेल, लिगेसी एंड फ्यूचर’ में हिस्सा लेने के लिए आया था। प्रतिनिधिमंडल यहां तीन दिन और रहा और उसने विभिन्न ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण किया तथा आम लोगों, मज़दूरों, किसानों और क्यूबन इंस्टीट्यूट फॉर फ्रेंडशिप विद पीपुल्स (आईसीएपी) से मुलाकात की।

- Advertisement -

You Might Also Like

एसएसपी डॉ0 इलामारन जि. द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-06 का पुलिस लाइंस से किया गया शुभारंभ
सेना के सिपाही से भारतीय प्रेस परिषद तक,संघर्ष और साधना का सफर (नरेंद्र शर्मा

*जनसंहार रोककर क्यूबा बना उम्मीद की एक किरण*

प्रतिनिधिमंडल 9 अगस्त की सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली से निकला और 10 अगस्त की सुबह हवाना के जोस मार्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ कैंसर और दिल की दवाओं से भरे बक्से ले गया था। उन्हें इस बात का पूरी तरह से अहसास था कि यह कोशिश काफ़ी नहीं है, फिर भी वे इस काम की अहमियत समझते थे। क्यूबा ने अपने देश के लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य देखभाल दिया है। उसके डॉक्टर निःस्वार्थ भाव से संघर्ष वाले इलाकों या जगहों पर गए हैं या ऐसे कई देशों में गए हैं, जहाँ आपदाएँ या छूत की बीमारियाँ थीं और जिसमें कोविड-19 महामारी भी शामिल है। आज इसी क्यूबा के खिलाफ़ अमेरिकी साम्राज्यवाद जनसंहार आयोजित कर रहा है और एक अमानवीय नाकाबंदी के ज़रिए क्यूबा को तेल, खाना, जीवन रक्षक दवाएँ और चिकित्सकीय उपकरण पाने से रोक रहा है। क्यूबा के लिए मदद ले जा रहे 700 से ज़्यादा जहाज़ नाकाबंदी की वजह से कैरेबियन सागर के आस-पास के अलग-अलग देशों के पोर्ट पर फँसे हुए हैं। अब 10 महीने से ज़्यादा हो गए हैं, जब कोई भी तेलवाहक जहाज़ क्यूबा नहीं पहुँचा है।

क्रांति के लगभग तुरंत बाद ही क्यूबा के खिलाफ़ नाकाबंदी शुरू हो गई थी, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अमेरिका के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट लेस्टर मैलोरी ने 6 अप्रैल 1960 को एक अंदरूनी ज्ञापन का मसौदा तैयार किया था, जिसमें उनके इरादे छिपे नहीं थे: “(…) के आर्थिक जीवन को कमज़ोर करने के लिए हर मुमकिन तरीका तुरंत अपनाया जाना चाहिए (…) उस पर एक ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो जितना हो सके, चालाक और छिपी हुई हो और क्यूबा को पैसे और आपूर्ति से रोकने, उसके मुद्रा कोष के स्तर को गिराने और वास्तविक मज़दूरी को कम करने, भूख और निराशा को बढ़ाकर सरकार गिराने में सबसे ज़्यादा दखल दे।”

1996 के हेल्म्स बर्टन एक्ट ने क्यूबा के साथ व्यापार करने वाली शिपिंग कंपनियों समेत सभी कंपनियों पर व्यापार प्रतिबंध लगाया और उन्हें सज़ा दी ; ट्रंप राज में, इस हमले ने बहुत बड़ी इंसानी त्रासदी पैदा कर दी है। क्यूबा पर लगाई गई यह नौसैनिक नाकाबंदी युद्ध और ज्यादा जनसंहार का काम करता है, जिससे लाखों लोगों की जान और रोज़ी-रोटी को खतरा है। क्यूबा लगभग सात दशकों से साम्राज्यवादी नाकाबंदी से लड़ते हुए अपनी रक्षा कर रहा है ; सोवियत संघ के विघटन के बाद भी लगभग 4 दशकों से वह अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ़ डटा हुआ है ; लेकिन अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। इसलिए आज सबसे मज़बूत वैश्विक एकजुटता वाले कामों की ज़रूरत है।

प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही अमेरिका द्वारा लगाए गए तेल या ऊर्जा नाकेबंदी का असर झेलना पड़ा। इस एयरपोर्ट पर दुनिया भर के एयरपोर्ट जैसी चमकदार लाइटें नहीं थीं और होटल तक का रास्ता भी, कभी-कभार चमकती लाइटों छोड़कर, लगभग ब्लैक-आउट जैसा था। ठहरने की जगह पर पहुँचने पर प्रतिनिधिमंडल को पता चला कि न तो बिजली थी और न ही पानी ; हर प्रतिनिधि को पानी की दो बोतलें दी गईं और पानी एक पूल से पहली या दूसरी मंज़िल तक ले जाना पड़ा, जहाँ उन्हें ठहराया गया था। हालाँकि यह समस्या उसी दिन हल हो गई थी, लेकिन कोई भी यह समझ सकता था कि क्यूबा में महीनों तक गर्म और नमी वाले मौसम में आम लोगों के लिए इसका क्या मतलब है। वे 20 या उससे ज़्यादा घंटे का भीषण पावर कट झेल रहे हैं। यह इस बात के बावजूद है कि वे 1,400 मेगावाट वाली क्षमता के अपने थर्मल पावर प्लांट को ठीक करने में कामयाब रहे हैं। नाकेबंदी के कारण ईंधन की भारी कमी उनको पूरी क्षमता से बिजली बनाने से रोक रही है। अगर अमेरिका ने जानबूझकर ईंधन की ऐसी कमी नहीं की होती, तो क्यूबा में पावर कट मुश्किल से तीन घंटे का होता। हालांकि सौर ऊर्जा को बढ़ाने में चीन ने काफ़ी मदद की है, यह मदद फिर भी थर्मल पावर प्लांट की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

- Advertisement -

*फिदेल की विरासत ज़िंदा है*

प्रतिनिधिमंडल जल्द ही साम्राज्यवादी नाकेबंदी से बनी अमानवीय स्थिति को समझ गया और ‘फर्स्ट इंटरनेशनल कोलोक्वियम : फिदेल, लेगेसी और फ्यूचर’ (प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी : फिदेल, विरासत और भविष्य) की जगह पर पहुँच गया। संगोष्ठी में फिदेल कास्त्रो रूज़ चेयर्स की बैठकें, क्यूबा की क्रांति पर एक परिसंवाद के साथ ही युवा, संसदीय और महिलाओं के फोरम शामिल थे। इसमें मुख्य भाषण संबोधन, थीम आधारित प्रस्तुतियां, गोलमेज पैनल, पर्चों की प्रस्तुति, पुस्तकों की लॉन्चिंग और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग आदि शामिल थीं। उदघाटन सत्र को क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़ कैनेल ने संबोधित किया। इस सत्र में विभिन्न देशों के नेता उपस्थित थे, जो क्यूबा और वहां की आम जनता के साथ पूरी एकजुटता के साथ सामने आए, ताकि अमेरिकी साम्राज्यवाद और उसके पिट्ठुओं को एक साफ संदेश भेजा जा सके।

मिगुएल डियाज़ कैनाल ने बताया कि ऐसी मुश्किलों का सामना करते हुए क्यूबा ने कैसे जवाब दिया है? हमने ठीक वैसा ही जवाब दिया, जैसा फिदेल ने हमें सिखाया था। उन्होंने बताया : रचनात्मक, डटकर विरोध करके। महामारी का सामना करने के लिए हमने पूरी आज़ादी के साथ अपनी देसी वैक्सीन बनाईं। ईंधन और रासायनिक खाद की कमी से बचने के लिए, हमने शहरी और ग्रामीण कृषि-पारिस्थितिक खेती (एग्रो-इकोलॉजिकल) के मॉडल को बढ़ावा दिया। हथियारों और फाइटर जेट के अलावा, हमने अपनी लोकप्रिय रक्षा पंक्ति को सिर्फ़ पक्के यकीन और एकता से मज़बूत किया। हमारे वैज्ञानिकों, शिक्षकों, चिकित्सकों, किसानों और मज़दूरों ने साबित कर दिया कि सामूहिक रूप से की गई मानवीय गतिविधि साम्राज्यवादी दौलत से कहीं ज़्यादा ताकतवर दौलत है। सबसे बढ़कर, हमने कभी भी अपना अंतर्राष्ट्रीयतावाद नहीं छोड़ा। हम दुनिया के सबसे गरीब कोनों में अपनी मेडिकल ब्रिगेड भेजते रहते हैं ; हम अपनी पढ़ाई और वैज्ञानिक विधियां बांटते रहते हैं ; और हम एक ऐसा द्वीप बने हुए हैं, जो एकजुटता के पुल बनाता है। हाँ, हमें बहुत ज़्यादा की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है : ब्लैकआउट, पानी की कमी, महंगाई और थका देने वाली लाइनें हम पर भारी पड़ती हैं। फिर भी, किसी भी चीज़ की कमी क्यूबा के लोगों के अंदर जलती हुई एकजुटता की लौ को बुझाने में कभी कामयाब नहीं हुई। हम समाजवादी सिद्धांतों से समझौता किए बिना और बाहरी दबाव में झुके बिना आगे बढ़ते हैं। हमारा मिशन दुनिया की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी ताकत का सामना कर रहे एक छोटे से द्वीप पर समाजवाद का निर्माण करना है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति के साथ-साथ गेरार्डो हर्नांडेज़ से भी मिलने का मौका मिला, जो पांच क्यूबाईयों में से एक हैं — वास्प नेटवर्क के नेता, जिन्होंने अमेरिका की जेलों में सोलह साल बिताए थे। वह कमिटी फॉर द डिफेंस ऑफ द रेवोल्यूशन (सीडीआर) के राष्ट्रीय संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं। सीडीआर जनता का राजनीतिकरण करने और साम्राज्यवाद-विरोधी चेतना के निर्माण के लिए अच्छा काम कर रहा है। चे ग्वेरा की बेटी एलीडा ग्वेरा, जो भारतीयों के लिए जानी-पहचानी हैं, के साथ भी हमारे प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई।

11 अगस्त को नेशनल थियेटर ऑफ क्यूबा से जुड़े मशहूर परफ़ॉर्मर और पियानोवादक फ्रैंक फ़र्नांडीज़ और नेशनल सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने क्यूबा की सांगीतिक परंपराओं को शास्त्रीय स्टाइल के साथ मिलाकर फ़िदेल की सौवीं सालगिरह मनाई। संगोष्ठी का समापन समारोह 13 अगस्त को कार्ल मार्क्स थिएटर में हुआ — यह एक ऐतिहासिक इवेंट था, जिसमें कॉमरेड राउल कास्त्रो भी शामिल हुए। हवाना का ऐतिहासिक कार्ल मार्क्स थिएटर, इतिहास का दरवाजा खोलने वाले एक और क्रांतिकारी मील के पत्थर का गवाह बना : फ़िदेल कास्त्रो के जन्म की सौवीं सालगिरह और ‘फर्स्ट इंटरनेशनल कोलोक्वियम : फ़िदेल, लिगेसी और फ़्यूचर’ के समापन समारोह की एक यादगार शाम।

फिदेल कास्त्रो रुज़ संग्रहालय के भ्रमण ने हमें एक दिलचस्प पहलू भी दिखाया, जिससे पता चला कि फिदेल लोगों के मन में कितने ज़िंदा हैं, बच्चों के मन में भी। हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि 6-14 साल के बच्चे अलग-अलग पैनल और प्रदर्शनों को इतना साफ़-साफ़ और गहराई से समझा रहे थे, जितनी अच्छी तरह से बड़ी उम्र के अच्छे इतिहासकार समझाते हैं। क्यूबा के महान क्रांतिकारी जोस मार्टी के शानदार स्मारक के साथ रेवोल्यूशन स्क्वायर (प्लाज़ा डे ला रेवोल्यूशन जोस मार्टी) का भ्रमण, चे और कैमिलो सिएनफ्यूगोस की स्टील की बड़ी आउटलाइन को देखते हुए और हस्ता ला विक्टोरिया सिएमप्रे (हमेशा जीत तक) के नारे के सामने, म्यूज़ियम ऑफ़ रेवोल्यूशन, जिसमें वह नाव ग्रैनमा रखी गई है, जो फिदेल और दूसरे क्रांतिकारियों को क्यूबा लाई थी और चे ग्वेरा गैरिसन — ये सभी बहुत प्रेरणा देने वाले थे। एक खास बात, जिससे कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ, वह थी लोगों की भीड़ को रोक देना।

*जीवन रक्षक दवाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता मिशन*

प्रतिनिधिमंडल को एक ज़रूरी ज़िम्मेदारी पूरी करनी थी। उसे सीपीआई(एम) और सीपीआई द्वारा मिलकर इकट्ठा की गई दवाएँ दो ज़रूरी केंद्रों — नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑन्कोलॉजी एंड रेडियोबायोलॉजी (इनोर) के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी वार्ड और हवाना में स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी (आईसीसीसी) को सौंपनी थीं। हमारे प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि यूरोप और लैटिन अमेरिका से आए दूसरे प्रतिनिधिमंडल भी ऐसी ही दवाएँ दे रहे थे। ये दोनों संस्थान अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने की मिसाल हैं।

इनोर 1995 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है और इसने अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, वेनेजुएला और यूरोप समेत 52 से ज़्यादा देशों के मरीज़ों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इनोर फेफड़ों के कैंसर के नए इलाज, सिमावैक्स और वैक्सिरा जैसी एंटी-ट्यूमर वैक्सीन के लिए जाना जाता है। इस भ्रमण से क्यूबा के समझौताहीन सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल के मॉडल और बहुत मुश्किल हालात में भी उसके मज़बूत संघर्ष की एक अनोखी और पहली झलक मिली। चौदह से ज़्यादा विशेष विभागों के ज़रिए — जिसमें पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी भी शामिल है — यह सबसे बड़ा संस्थान अपने मरीज़ों को पूरी तरह से मुफ़्त, पूरी चिकित्सकीय देखभाल देता है। सिस्टमैटिक न्यूबोर्न स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल और एचपीवी टीकाकरण जैसे सक्रिय निवारक उपायों के ज़रिए, क्यूबा की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली बीमारी का जल्दी पता लगाने में माहिर रहा है। हालांकि, संस्थान के निर्देशक डॉ. लुइस एडुआर्डो रोड्रिगेज और उनकी टीम ने बहुत दुख के साथ बताया कि जहां बचपन के कैंसर से बचने की दर पहले 85 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, वहीं क्रूर आर्थिक नाकेबंदी के कारण ज़रूरी दवाओं की भारी कमी ने उस आंकड़े को घटाकर 65 प्रतिशत कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल कैंसर के मरीज़ों के इलाज के लिए दवाइयों के जो बक्से ले गया था, उसमें वायल भी शामिल थीं, जिन्हें सावधानी से एक बर्फ के बॉक्स में रखना पड़ा।

हम देख सकते हैं कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की अमानवीय नाकाबंदी कैसे सचमुच क्यूबा की स्वास्थ्य देखभाल की नसों को काट रही है। क्यूबा, जो हेनरी रीव मेडिकल ब्रिगेड के डॉक्टरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, जिन्होंने मलेरिया, इबोला, कोविड-19 महामारी या प्राकृतिक आपदाओं जैसी बीमारियों के फैलने के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कमजोर देशों में उड़ान भरी थी, उसका अमेरिका गला घोंट रहा है। बच्चों के विभाग में 26 मरीज़ थे। दवाओं के लिए कच्चे माल की कमी, मित्र देशों से दवाओं की बड़ी खेप न मिल पाना, बिजली कटौती — ये सब कठिनाइयां इंसानों पर भारी पड़ रही हैं। डॉक्टरों ने हमें बताया कि बच्चों की मौत की दर, जो पहले 4 थी, दोगुनी से भी ज़्यादा होकर 1,000 ज़िंदा जन्मों पर 9.8 हो गई है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ कार्डियोलॉजी का दौरा किया, जो वैज्ञानिक उत्कृष्टता की साठ साल पुरानी शानदार विरासत वाला एक प्रमुख शोध और उपचार केन्द्र है। क्यूबा में एंजियोप्लास्टी और 3-डी इकोकार्डियोग्राफी में सबसे आगे, यह संस्थान कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, आईसीयू और कार्डियक कैथीटेराइजेशन लैब जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हालांकि सभी नागरिकों को पूरी तरह से कार्डियक डायग्नोस्टिक्स और उपचार पूरी तरह से मुफ्त दिए जाते हैं, लेकिन प्रतिबंधों की वजह से पेसमेकर, दवाओं और खास सर्जिकल उपकरणों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सीपीआई(एम) और सीपीआई द्वारा इकट्ठा की गई ब्लड-थिनर समेत दवाओं के बक्से संस्थान को सौंप दिए गए।

उदारवादी दुनिया में मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स की बहुत तारीफ़ होती है, लेकिन जब क्यूबा के हेनरी रीव मेडिकल ब्रिगेड को विभिन्न देशों में अमेरिकी अधिकारी परेशान कर रहे हैं, तो वे मिलीभगत करके चुप हैं ; उन देशों को, मदद करने वाले लोगों के साथ-साथ मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों को भी परेशान किया जा रहा है। वे तब भी चुप रहे, जब गाज़ा में जनसंहार किया गया, जब घरों, अस्पतालों और स्कूलों पर बमबारी की गई और डॉक्टरों को मारा गया। समाजवादी क्यूबा पर ऐसी परेशानी से या चुपचाप नरसंहार करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

*क्यूबन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ्रेंडशिप विद पीपुल्स का दौरा*

जिस दिन प्रतिनिधिमंडल ने क्यूबन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ्रेंडशिप विद पीपुल्स (आईसीएपी) का दौरा किया, हमें मार्को रुबियो का एक पोस्ट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि आईसीएपी “अमेरिका में मूलगामी वामपंथी उग्रवाद और विध्वंसक विदेशी प्रभाव का वाहक रहा है” और इसके अध्यक्ष फर्नांडो गोंजालेज लोर्ट, प्रथम उपाध्यक्ष नोएमी रमोना रबाजा फर्नांडीज और लीमा मार्टिनेज फ्रीरे को काली सूची में डाल दिया गया है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम उपाध्यक्ष से मुलाकात की और क्यूबा के लोगों और अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ उनके दृढ़ प्रतिरोध के साथ एकजुटता का इजहार किया। आईसीएपी दुनिया भर में मशहूर एक ऐसा संस्थान है, जिसने छह दशकों से ज़्यादा समय से मित्रता, अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता, न्याय और शांति को बढ़ावा दिया है।

आईसीएपी नेतृत्व पर रोक लगाने के साथ-साथ क्यूबा की कंपनियों पर भी रोक लगाई गई है, जिसका मकसद जानबूझकर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और क्यूबा की सरकार द्वारा लोगों को बुनियादी सेवाओं की गारंटी देने से रोकना है – जो नाकाबंदी की वजह से पहले से ही एक गंभीर स्थिति में हैं। आईसीएपी अंतर्राष्ट्रीयतावाद की सच्ची भावना से विश्व जनगण के साथ एकजुटता और मित्रता के पुल बनाने का काम कर रहा है। आईसीएपी के उपाध्यक्ष ने साफ़-साफ़ कहा, “क्रांति ने जनसंहारक नाकाबंदी के दौरान कमज़ोर लोगों को कभी नहीं भुलाया।” हवाना की सड़कों पर घूमते हुए, कोई भी महसूस कर सकता है कि यह अंतर्राष्ट्रीय सोच सिर्फ़ राजनीतिक बयानबाज़ी में नहीं है ; यह आम लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी शामिल है।

*आर्थिक तंगी, पलायन और किसान*

2021 से आर्थिक तंगी, खाने और ईंधन की कमी, और बेकाबू महंगाई की वजह से क्यूबा के इतिहास में सबसे बड़ा सामूहिक पलायन हुआ है। हाल के अंतर्राष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि 18 लाख से ज़्यादा लोग देश छोड़कर जा चुके हैं — जो क्यूबा की कुल आबादी का लगभग 15% से 18% है। ज़्यादातर लोग अमेरिका चले गए, जबकि काफी लोग स्पेन और विभिन्न लैटिन अमेरिकी देशों में भी बस गए हैं। हवाना की सड़कों पर कई घरों के गेट पर लटके जंग लगे ताले इस सामूहिक पलायन के खामोश गवाह हैं। प्रतिनिधिमंडल को ओल्ड हवाना में गरीबी और गैर-बराबरी के भी गंभीर मामले मिले। क्यूबा के पहले के सभी दौरों से यह साफ़ था कि बच्चे और बूढ़े इस तरह से खाना या पैसे की तलाश में बाहर नहीं जाते थे। शहरी असंगठित कार्यबल में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी कम कमाई और कैसे उन्हें अक्सर भूखे पेट सोना पड़ता है, इस बारे में बताया। यहां तक कि बोडेगा में — जो सरकारी सब्सिडी वाली आसपास की राशन की दुकानें हैं, जहां लोगों को महीने का खाना मिलता है, वहां भी स्टॉक कम है।

क्यूबा में, हवाना में, उसकी पुरानी सड़कों पर, हमने जो देखा वह सिर्फ़ ठहराव नहीं था, बल्कि आर्थिक नाकेबंदी की भारी मार झेल रहे लोगों का ज़िंदा रहने का मज़बूत संघर्ष था। म्यूजियम ऑफ रिवोल्यूशन के पास, ओल्ड हवाना की सड़कों पर और यहाँ तक कि होटलों में भी बूढ़े और बच्चे भीख माँग रहे थे ; सेमिनार में लोगों को घर वापस जाते लोगों के लिए पैकेट में रखे गए खाने का कुछ हिस्सा ले जाते हुए देखना — इन दृश्यों ने राजधानी के नागरिकों की गरीबी और रोज़मर्रा की भागदौड़ को सामने ला दिया, जो अपने जिंदा रहने की जद्दोजहद में लगे थे। भारी कमी का सामना करने के बावजूद, लोग पूरे यकीन के साथ कहते हैं कि उनकी मुश्किलें उनकी सरकार की वजह से नहीं हैं, बल्कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की दशकों पुरानी अमानवीय नाकेबंदी की वजह से हैं, जो उनका दम घोंटना चाहती है। सभी उम्र के लोगों में राजनीतिक शिक्षा से मिली राजनीतिक समझ साफ़ दिख रही थी और उनकी साम्राज्यवाद-विरोधी सोच साफ़ थी। यही सोच क्यूबा को दुनिया के सामने ऊँचा रखती है। लगातार पाबंदियों और संकटों के सामने, जो लोग अपने आदर्शों से ज़रा भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, वे हारने के लिए तैयार नहीं हैं।

प्रतिनिधिमंडल का इरादा नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ स्मॉल फ़ार्मर्स (एएनएपी) — जो क्यूबा में छोटे पैमाने पर खेती करने वाले मज़दूरों का सबसे बड़ा संगठन हैं — और फ़ेडरेशन ऑफ़ क्यूबन विमेन (एफएमसी) का दौरा करने का था, जो 1961 में स्थापित किया गया था। ज़रूरी कामों की वजह से ये बैठकें रद्द करनी पड़ीं। खेती वाले एक गाँव का दौरा भी यात्रा की योजना में जोड़ा गया, जिससे एएनएपी से जुड़े किसानों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला। प्रतिनिधिमंडल हवाना से लगभग 200 किमी. दूर पिनार डेल रियो प्रांत की एक घाटी विनालेस गया। विनालेस घाटी यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल एक स्थल है, जो अपनी पारंपरिक खेती, चूना पत्थर की पहाड़ियों से घिरे तंबाकू के बागानों के लिए जानी जाती है। प्रतिनिधिमंडल एक ऐसे परिवार से मिला, जो पीढ़ियों से तंबाकू की खेती कर रहा है और अपने प्रीमियम सिगार के लिए जाना जाता है।

ये किसान एएनएपी का हिस्सा थे और उन्होंने नाकाबंदी की वजह से आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। सर्जियो नामक एक किसान ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार एएनएपी के ज़रिए किसानों को तंबाकू के बीज बांटती है। उन्होंने बताया कि कैसे ईंधन और स्पेयर पार्ट्स की कमी ने उन्हें ज़मीन जोतने के लिए फिर से जानवरों का इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया है। 2023 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (एफएओ) की प्यूर्टो रिको से ट्रैक्टर मंगाने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि निर्माणकर्ताओं ने अमेरिकी प्रतिबंध का जोखिम लेने की हिम्मत नहीं दिखाई। हमें बताया गया कि उत्पादन बढ़ाने वाली तकनीक के अलावा मशीनरी, खाद और कीटनाशक न मिल पाने की वजह से खेती की पैदावार, खासकर अनाज की पैदावार में 40 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है। हवाना पर्यटन पर बहुत ज़्यादा निर्भर है और प्रतिबंधों की वजह से यहां की रोजी-रोटी खत्म हो गई है। हवाना की तुलना में गांव के इलाकों में संकट कम है, क्योंकि खेती पर निर्भर ग्रामीण समुदायों के लिए, शहर की तरह रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इतनी ज़्यादा रुकावट नहीं आई है, हालांकि आय कम हो गई है।

*साम्राज्यवादी नाकाबंदी की मानवता पर मार*

क्यूबा सरकार के मुताबिक, दो घंटे की नाकाबंदी की कीमत लगभग 14 लाख अमेरिकी डॉलर के बराबर है, जो मनोरोग, तंत्रिका संबंधी और दिल की बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खरीद की कीमत के बराबर है, साथ ही आनुवंशिक कमियों और एंडोक्राइन मेटाबोलिक बीमारियों वाले बच्चों के खाने की कीमत के भी बराबर है ; 16 दिन की नाकाबंदी की कीमत लगभग 33.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बराबर है, जो देश के लिए ज़रूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़रूरी फंड के बराबर है ; दो महीने की नाकाबंदी की कीमत 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है, जो देश की नियमित बिजली की मांग को पूरा करने के लिए ज़रूरी ईंधन की कीमत के बराबर है। यह कीमत एक साल में आबादी में राशन वाले परिवारों को बांटे जाने वाले खाने की टोकरी को भेजने की गारंटी के लिए ज़रूरी फंड के भी बराबर बैठती है।

बीन्स, चीनी, कॉफी, तेल, दूध पाउडर, सोया दही, मांस उत्पाद, चिकन, बीफ, और घरेलू ईंधन (कोयला और प्राकृतिक गैस), चिकित्सकीय खाना, जो पुरानी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दी जाती है — ये सभी नाकाबंदी की वजह से नहीं आ पा रहे हैं। अनुमान है कि क्यूबा को इस विभाग के लिए हर महीने लगभग 1800 टन पाउडर वाले दूध की ज़रूरत होती है। पाउडर-दूध और खाने का सामान अब सिर्फ़ 0 से 2 साल के बच्चों के लिए ही मिलता है और इस उम्र से ज्यादा के बच्चों के लिए पाउडर-दूध की भी गारंटी देना नामुमकिन है। खाद्य तेल की गारंटी देना भी मुश्किल होता जा रहा है। 1 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2025 तक, क्यूबा सरकार के अनुमान बताते हैं कि नाकेबंदी की वजह से क्यूबा को 7.56 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है, जो पिछले समय के मुकाबले 49 प्रतिशत ज़्यादा है।

*क्यूबा जिंदा रहेगा ; बस हमें वो नसें बनने दो, जिन्हें काटा नहीं जा सकता!*

क्यूबा साढ़े छह दशकों से ज़्यादा समय से आर्थिक नाकाबंदी और मानवीय मदद रोकने जैसी सबसे कड़ी पाबंदियां झेल रहा है। अमेरिकी साम्राज्यवाद ने जानबूझकर उस पर खाने और ईंधन की कमी थोपी है, जिससे साफ़ तौर पर अशांति पैदा हो और क्यूबा की सरकार को गिराने की स्थितियां बनाई जा सकें। लेकिन क्यूबा को फिर से जीवन देने वाली सभी नसों को काटने का इरादा अब तक कामयाब नहीं हुआ है। इसमें बाहरी आय के सभी संभावित संसाधनों को काट देना, पर्यटन को नुकसान पहुंचाना, यात्रा और परिवार से आने वाले पैसे की आमद में रुकावट डालना और इसके साथ ही संभावित निवेशको और क्यूबा की मदद करने वालों को डराना-धमकाना और उसे अलग-थलग करने की कोशिशें शामिल हैं। क्यूबा 1991 से लगभग चार दशकों तक सोवियत संघ की मौजूदगी के बिना जिंदा है। सोवियत संघ, 1959 में क्यूबाई क्रांति के बाद तीन दशकों तक उसकी मदद का एक मज़बूत ज़रिया था। आज, समाजवादी चीन और रूस, क्यूबा की खाने और ईंधन की ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

*क्यूबा जिंदा रहेगा : बस हमें वो नसें बनने दो, जिन्हें काटा नहीं जा सकता!*

क्यूबा साढ़े छह दशकों से ज़्यादा समय से आर्थिक नाकाबंदी और मानवीय मदद रोकने जैसी सबसे कड़ी पाबंदियां झेल रहा है। अमेरिकी साम्राज्यवाद ने जानबूझकर उस पर खाने और ईंधन की कमी थोपी है, जिससे साफ़ तौर पर अशांति पैदा हो और क्यूबा की सरकार को गिराने की स्थितियां बनाई जा सकें। लेकिन क्यूबा को फिर से जीवन देने वाली सभी नसों को काटने का इरादा अब तक कामयाब नहीं हुआ है। इसमें बाहरी आय के सभी संभावित संसाधनों को काट देना, पर्यटन को नुकसान पहुंचाना, यात्रा और परिवार से आने वाले पैसे की आमद में रुकावट डालना और इसके साथ ही संभावित निवेशको और क्यूबा की मदद करने वालों को डराना-धमकाना और उसे अलग-थलग करने की कोशिशें शामिल हैं। क्यूबा 1991 से लगभग चार दशकों तक सोवियत संघ की मौजूदगी के बिना जिंदा है। सोवियत संघ, 1959 में क्यूबाई क्रांति के बाद तीन दशकों तक उसकी मदद का एक मज़बूत ज़रिया था। आज, समाजवादी चीन और रूस, क्यूबा की खाने और ईंधन की ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन, क्यूबा के लोगों को जो चीज़ संभाले हुए है, वह है उनकी राजनैतिक-विचारधारात्मक स्पष्टता और एक समाजवादी राज्य, जो हर नागरिक को खाने की टोकरी, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल की बुनियादी अधिकार के रूप में गारंटी देता है। यही मुख्य वजह है कि लोग बहुत मुश्किलों के बावजूद सरकार को अपने दिल के करीब रखते हैं। यह फ़िदेल के नेतृत्व में हुई कभी न टूटने वाली क्रांति है, जिसने क्यूबा के लोगों को यह पक्का यकीन दिलाया है कि उन्हें उनके अतीत की उपनिवेशवादी गुलामी के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ज़िंदा रहने की लड़ाई बिल्कुल भी आसान नहीं है, लेकिन हम इस यकीन के साथ वापस आए हैं कि क्यूबा अपनी हर चुनौती के बावजूद ज़िंदा रहेगा।

*क्यूबा अकेला नहीं है!*
*हम वो नस होंगे, जिन्हें साम्राज्यवाद काट नहीं पाएगा!!*
*अमेरिकी साम्राज्यवाद, क्यूबा छोड़ो!!!*

*(विजू कृष्णन अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हैं और एस एस अनिल बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष है। अनुवादक छत्तीसगढ किसान सभा के उपाध्यक्ष हैं। संपर्क : 94242-31650)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति के प्रभावित 435 किसानों को ₹21.86 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई 
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति के प्रभावित 435 किसानों को ₹21.86 लाख की अनुदान राशि प्रदान की गई 

अक्टूबर 12, 2026
अलीगढ़आगरा

निर्विरोध चुने जाने के बाद पहली बार एटा पहुंचे राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह लोधी: सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ के आवास पर किया गया जोरदार स्वागत

अक्टूबर 12, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

सिगरेट से दागा.. आँखे फोड़ी.. फिर 4th फ्लोर से धक्का दिया.. मॉडल श्रद्धा दुबे सहित 4 पर हुई FIR, अब तलाश रही पुलिस

अक्टूबर 12, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

अक्टूबर 12, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने ग्राम रसूलपुर गढ़ौली पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण

अक्टूबर 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर करें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली

अक्टूबर 10, 2026
अपराधअलीगढ़

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान : जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली

अक्टूबर 8, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना मारहरा पुलिस द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक करने पर एक अभियुक्त को अवैध पटाखों सहित किया गया गिरफ्तार

अक्टूबर 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।