अरी देवा’ मकान मालिक बच गया, वरना इसके रोने की एक्टिंग पर तो सभी विश्वास कर चुके थे,
लखीमपुर के रहने वाले अंशुल ने 10 वर्ष पहले निशा से प्रेम विवाह किया था और उसको भागकर गाजियाबाद के खोड़ा में किराए से रहने लगा था, वहां पर दोनों एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करते थे
कुछ साल बाद अंशुल ने अपने दीदी और जीजा जी को भी इसी फैक्ट्री में काम करने के लिए बुला लिया और अपनी ही बिल्डिंग में एक कमरा किराए पर दिलवा दिया
अंशुल जब भी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता था तो अक्सर उसके जीजा का उसके घर पर आना-जाना था, इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया
इस प्रेम प्रसंग की जानकारी अंशुल को अभी कुछ दिनों पहले ही हुई, जब उसने व्हाट्सएप पर कुछ अश्लील चैट देख ली
शर्मबश उसने अपने जीजा से तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अपनी पत्नी को डांट दिया
पत्नी ने अपने प्रेमी को बताया, जिसके बाद उसने नया कट्टा खरीदा और दिनांक 10 तारीख को गोली मारकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया
प्लानिंग के मुताबिक पत्नी ने गजब की रोने की एक्टिंग की, और आरोप मकान मालिक पर ठोक दिया
लेकिन पुलिस कमिश्नर महोदय को महिला की रोने की एक्टिंग पर शक हुआ, जिसके बाद SOG टीम को मामला सौंपा गया
SOG टीम ने महिला को “कब मिलोगे सजना” की भरपूर सेवा दी, जिसके बाद रट्टू तोते की तरह मोहतरमा ने सब कुछ उगल दिया, अब महिला निशा और उसके प्रेमी पप्पू को जेल भेजा जा रहा है।
#CrimeNews #BreakingNews #ghaziabad
