सिगरेट से दागा.. आँखे फोड़ी.. फिर 4th फ्लोर से धक्का दिया.. मॉडल श्रद्धा दुबे सहित 4 पर हुई FIR, अब तलाश रही पुलिस
लखनऊ में होटल कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई संदिग्ध मौत क़े मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मौत क़े समय शिवा की बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। शिवा की माँ का आरोप है की बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं गई। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे। बेटे की पसलियां, पैर सब टूटे थे। जबड़ा भी टूटा था। आशंका है कि आरोपियों ने बेटे को पहले पीटा। फिर चौथे तल से फेंककर उसकी हत्या कर दी।रंजना के मुताबिक बेटा श्रद्धा से अलग रहना चाहता था। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। बेटा जब घर आने की बात करता तो वह उसे धमकी देती थी। ऊंची पहुंच का हवाला देकर बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए बेटा डरता था। वह डर के मारे उसके साथ रह रहा था।
बता दे की कारोबारी शिवा सोशल मीडिया इन्फेलूंसर श्रद्धा दुबे क़े साथ 4 माह से लिव इन में रहते थे। शिवा की माँ ने श्रद्धा दुबे व उसकी बहन रश्मि व ड्राइवर आदिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR कराई थी।
