दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिसकर्मियों के प्रोटेस्ट के बाद की गई है।
ACP मनस्वी वशिष्ठ का बयान भी आया है। उन्होंने निलंबन की खबर पर कहा..
“मैं आहत नहीं हुआ हूं, मजबूत हो गया हूं। देश का कानून चलेगा और न्याय होगा।”
मनस्वी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पुलिस और वकीलों के बीच जारी विवाद के चलते हाल ही में गांधी नगर के एसीपी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ का ट्रांसफर कर दिया गया था।ट्रांसफर की इस कार्रवाई के खिलाफ एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अनेक अधिकारी और जवान सोमवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे। वे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में वकीलों के साथ हाल ही में हुए टकराव के मामले में पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मी ट्रांसफर ऑर्डर को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
