
मेरठ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की थाना भावनपुर (bhawanpur thana meerut) पुलिस ने रविवार को अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस (Meerut Police) अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने आज शाम देहात पुलिस को मिली इस कामयाबी की बावत जानकारी देते हुए बताया कि थाना भावनपुर पुलिस (bhawanpur thana meerut) ने एक मुखबिर की सूचना पर रूकनपुर ईट भट्टे के पास से एक व्यक्ति को दो अवैध तमंचे साईलेंसर युक्त (नाल) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकडे गये अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचो के बारे मे पूछा गया तो उसने बताया कि यह तमंचे गुफरान उर्फ पप्पू से खरीदकर लाया हूँ जो अपने साथियो के साथ यहाँ से 200 मीटर दूर तमंचे बना रहा है । अभियुक्त की निशादेही पर रूकनपुर ईट भट्टे से 200 मीटर दूर ईख के खेत से अभियुक्तगण को अवैध तमंचे बनाते समय भारी मात्रा मे तमंचे व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी लोग अवैध तमंचा बनाने के लिए रात्रि मे सामान लेकर आते है और बनाकर यहाँ बेचकर चले जाते है । जिससे हमे काफी लाभ हो जाता है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व मे अवैध तमंचे बनाने के अपराध मे अन्य थानो से जेल जा चुके है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
अभियुक्तों के कब्जे से 08 तमंचे पूर्ण चालू हालत में शिकंजा, वैल्डिग मशीन व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण छोटे बडे हथौडे, दो ड्रिल मशीन एक छोटी व एक बडी रंग लाल, व एक हैण्ड ग्रेण्डर (घिसाइ मसीन), पाँच पीस घिसाई वाले ग्रेण्डर मशीन के व दो हाथ से चलाने वाले बर्मा (छोटे- बडे) जिस पर उपर मुठिया लगी है, डाई आठ, गैस मशीन एक, पिन वाइस बर्मा एक, इंची टैप एक, कुल्हाडी एक, पैचकस दो छोटे व दो बडे, एक चाबी, तीन पाना, ड्राई चुडी काटने वाले एक, आरी पत्ता एक, आरी बडी एक, आरी छोटी एक, तिकोर रेती तीन, रेती तिकौना तीन, सादा रेती सात, सिंकचा दो, जम्भूड, पाईप रिंच एक, ड्राई मशीन एक, ड्राई पैचकस गुच्छा छः, पैन वाइस एक, गुनिया (पैमाना) एक, सरिया चार जिनमे तीन सूत एक, ढाई सूत तीन, लकडी छिलना (निहान) एक, ट्रैगर पत्ती एक, चाबी छः व पाँच अदद खोखे 315 बोर बरामद किये गये हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
