
DEMO PIC
DEMO PIC
देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा में करवा चौथ पर जब पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा निवासी सुग्रीव सिंह के छोटे बेटे सोनू (22) और बड़े बेटे रवि (24) दोनों भाइयों की शादी एक साल पहले राजस्थान के धौलपुर निवासी सगी बहनें अंजलि और मंदना से हुई थी। रवि की एक माह पहले पत्नी अंजलि से विवाद हो गया था। इसके बाद मायके वाले दोनों बेटियों को साथ ले गए। रविवार को करवाचौथ पर सोनू ने पत्नी मंदना को फोन कर घर आने को कहा, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इस बात से क्षुब्ध सोनू ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। देर शाम उसकी मौत का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
