Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

क्या वाकई में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल में गठबन्धन को लेकर अंदरुनी खिचड़ी पक रही है

Admin
Last updated: अक्टूबर 15, 2021 1:29 अपराह्न
By Admin 8 Views
Share
6 Min Read
SHARE

कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Meerut News: कहते हैं कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। दुश्मन कभी भी दोस्त और दोस्त कभी भी दुश्मन बन जाता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में होने की संभावनाएं बन रही है। इसी कड़ी में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Choudhary) ने सपा से गठबंधन (SP Gathbandhan)  को लेकर पुनर्विचार के संकेत देकर सबको चौंका दिया है। राजनीतिक हलकों में गश्त कर रही खबरों को मानें तो उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (up vidhan sabha chunav 2022) के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस में आपसी गठबन्धन (Rashtriya Lok Dal Aur Congress Gathbandhan) को लेकर गुपचुप खिचड़ी पक रही है।

सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) व कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े कई बड़े जिम्मेदार नेताओं की तरफ से इस तरह का दबाव अपने-अपने पार्टी नेतृत्व पर डाला जा रहा है। यानी इन दोंनो ही दलों के स्थानीय बड़े नेता एक-दूसरे का हाथ थामने के इच्छुक दिख रहे हैं। गठबंधन के हिमायती इन नेताओं का मानना है कि कांग्रेस और रालोद के साथ शिवपाल यादव की प्रसपा, सुभासपा और एआईएमआईएम एक गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ते हैं, तो उत्तर प्रदेश में नतीजे चौकाने वाले हो सकते हैं। यही वजह है कि कल तक चाचा की अनदेखी करने वाले अखिलेश यादव के स्वर अब चाचा शिवपाल को लेकर नरम पड़ गए हैं।

जयंत चौधरी की मंशा और उनके बदलते रुख का अंदाजा उनके(जयंत) ताजा बयान से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘आगामी विधानसभा चुनाव में  समाजवादी पार्टी से गठबंधन 2022 की बात है, उसकी बात 2022 में ही करेंगे।’ यहां बता दें कि सपा और रालोद ने पिछले दिनों मिलकर जिला पंचायत चुनाव लड़ा था। यूपी में सत्ताधारी भाजपा को पछाड़ पहला स्थान हासिल किया था। दरअसल,जैसा कि रालोद के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी का कहना है कि रालोद की २०२२ के चुनाव में पूर्व के मुकाबले ज्यादा उम्मीदवार चुनाव में उतारने की योजना है।जाहिर सी बात है कि इतनी सीटें अखिलेश यादव जयंत को नही दे सकेंगे। फिर मौजूदा माहौल में रालोद को पिछले चुनावों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सपा को लेकर जयंत चौधरी का मन बदलने की वजह सपा से अपेक्षित सीटों का नही मिलने के अलावा पश्चिम यूपी में यादव वोटर ज्यादा नहीं होना भी हैं। इसके अलावा पश्चिम यूपी में दो दर्जन से अधिक सीटें ऐसी हैं जहां मुसलमान मतदाता हार जीत का फैसला करने की सियासी ताकत रखता है। मुस्लिम मतदाताओं के लिए यह माना जाता है उनका मकसद बीजेपी को हराना रहता है। जाहिर है कि ऐसी हालत में आगामी चुनाव में  मुसलमानों का वोट रालोद के साथ जाने की संभावना है। हाल में पश्चिम यूपी के कई कद्दावर मुस्लिम नेताओं ने भी रालोद का दामन थामा है। इन हालात में रालोद को सपा का साथ मुफीद नही लग रहा है। क्योंकि रालोद का मानना है कि सपा से गठबन्धन की स्थिति में रालोद के मुकाबले सपा अधिक लाभ में रहेगी।  

फिर लखीमपुर कांड के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद कांग्रेस का ग्राफ पहले के मुकाबले कुछ ना कुछ बढ़ा ही है। फिर यह भी हकीकत है कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश  में जो स्थिति है उसको देखते हुए जयंत को कांग्रेस से विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीटों के बटवारे को लेकर अधिक जद्दोजहद नही करनी पड़ेगी। फिर यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस जाट उपमुख्यमंत्री के रूप में जयंत चौधरी का नाम पेश कर सकती है। यहां यह भी गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से अभी रालोद के खिलाफ कोई बयान सामने नही आया है। इसी तरह रालोद की तरफ से भी अभी तक कांग्रेस विरोधी कोई बयान सामने नही आया है।जबकि कांग्रेस व सपा की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी हमले होते रहे हैं।   राजनीतिक हलकों में कांग्रेस-रालोद के साथ शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी , ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ भागीदारी में मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने की चर्चा भी है ।  हालांकि इस संवाददाता के साथ बातचीत में जयंत चौधरी कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे नकारते हैं। लेकिन राजनीति में ना तो कोई स्थायी दोस्त होता है और ना ही स्थायी दुश्मन। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जयंत चौधरी के मन में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई सन्देह है, या फिर गठबंधन में अपनी सीटें बढ़वाने की उनके अपनी कोई स्ट्रेटेजी है? बहरहाल,अगर संभावना के अनुरुप आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और जयंत चौधरी के साथ शिवपाल यादव की प्रसपा, सुभासपा और एआईएमआईएम का गठबंधन जमीन पर उतरता है तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राज्य की सत्ता में काबिज होने की रणनीति में जुटे अखिलेश यादव के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नही होगा।

- Advertisement -

You Might Also Like

06 फरवरी को थानाक्षेत्र निधौली कलां में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 
फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article सुर्कियों में Sunny Deol, 20 साल बाद फिर लेकर आए ‘ग़दर 2’, मोशन पोस्टर रिलीज होते ही वायरल
Next Article Shamli News: सीओ के उत्पीड़न से परेशान युक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, CO कार्यालय में खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशकासगंज

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

मार्च 13, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना

मार्च 12, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 

मार्च 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology