Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी का चौकाने वाला फैसलाःपिछड़ों को मनाने की जिम्मेदारी दलित नेत्री के कंधों पर

Admin
Last updated: अक्टूबर 12, 2021 1:39 अपराह्न
By Admin 11 Views
Share
16 Min Read
SHARE
बीजेपी का चौकाने वाला फैसलाःपिछड़ों को मनाने की जिम्मेदारी दलित नेत्री के कंधों पर


                                                                             स्वदेश कुमार, लखनऊ

                                                                                   वरिष्ठ पत्रकार

     उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार के बीच क्या सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। जानकार समझ नहीं पा रहे हैं कि क्यों संगठन और सरकार के हुक्मरानों द्वारा ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिसमें सरकार और पार्टी के उद्धार की जगह आपसी वैमनस्य नजर आता हो। इसी लिए तो लोग सवाल पूछ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सामने ऐसी कौन मजबूरी आ गई  हैं  ,जो उसे पिछड़ा समाज के वोटरों की नाराजगी को दूर करने के लिए एक दलित नेत्री और पूर्व सांसद प्रियंका रावत का सहारा लेना पड़ रहा है,जबकि बीजेपी के पास उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जैसा कद्दावर पिछड़ा समाज का नेता मौजूद हैं। केशव प्रसाद को कोई कैसे भूल सकता है जब उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व अक्टूबर 2018 में लखनऊ में पिछड़ा वर्ग समाज  सम्मेलन कराकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया था। तब पिछड़ा वर्ग के वोटरों ने दिल खोलकर बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था। केशव प्रसाद मौर्या   की तरह ही पूर्व बसपाई और अब योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। स्वामी प्रसाद मौर्या को बीजेपी में इंट्री ही इस लिये मिली थी क्योंकि उनकी पिछड़ा वर्ग समाज में काफी अच्छी और मजबूत पकड़ थी। बीजेपी चाहती तोकेशव प्रसाद  मौर्या के साथ स्वामी प्रयाद मौर्या का भी इस्तेमाल पिछड़ों को मनाने के लिए कर सकती थी,लेकिन न जाने क्यों बीजेपी आलाकमान ने पिछड़ों को मनाने की जिम्मेदारी किसी पिछड़ा समाज के नेता की जगह एक अनजान दलित नेत्री और बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत के कंधों पर डालना ज्यादा उचित समझा। बीजेपी ने प्रियंका रावत के कंधों पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी डाली है। यहीं से पिछड़ा समाज की नाराजगी बीजेपी से कम होने की बजाए बढ़ने लगी हैं, जिस तरह से प्रियंका रावत ने पिछड़ों को मनाने के लिए इसी 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सम्मेलन आयोजित किए हैं,उसमें कई खोट नजर आ रही हैं,ऐसा लगता है प्रियंका रावत ने पिछड़ा वर्ग समाज का सम्मेलन कराने से पूर्व पिछड़ा समाज के बारे में कोई न तो कोई जानकारी की और न पिछड़े समाज के लोग से सलाह मशवरा किया । शायद यही वजह हैं  प्रियंका रावत पिछड़ा समाज की 79 जातियों में से सिर्फ 17 जातियों का ही सम्मेलन’ नहीं आयोजित कराती। इतना ही नहीं जिन 17 पिछड़ी जातियों को चयनित किया गया   है,उसमें से कई जातियों का तो वजूद ही बहुत सीमित है,जबकि तमाम ऐसी जातियों को छोड़ दिया गया है जिनकी अच्छी खासी आबादी प्रदेश में है। 

   यहां जान लेना जरूरी है कि प्रियंका रावत हैं कौन और इनकी संगठन में क्या हैसियत है।अगस्त 2021 से पूर्व प्रियंका की पार्टी में कोई खास पहचान नहीं थी,लेकिन जब उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 22 अगस्त को अपनी बहुप्रतीक्षित टीम घोषित की तो इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम प्रियंका सिंह रावत का ही था। बाराबंकी की 35 वर्षीया पूर्व सांसद प्रियंका ने यूपी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धमाकेदार एंट्री मारते हुए सीधे प्रदेश महामंत्री के रूप में जगह बना ली थी, जबकि कई पार्टी के पुराने वफादार महामंत्री बनने के लिए आलाकमान का मुंह ही देखते रह गए, जो कई सालों से पार्टी के लिए पसीना बहा रहे थे। प्रियंका को यह पद तब मिला था,जबकि करीब सवा दो साल पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से प्रियंका को उनकी विवादित छवि के कारण टिकट नहीं मिल पाया था। प्रियंका 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से जीती थीं। टिकट कटने से आहत रावत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से टिकट पर पुर्नविचार करने की मांग की थी।इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया था कि भाजपा ने जब आडवाणी, जोशी और सुमित्रा महाजन जैसी हस्तियों के टिकट काट दिए तो मैं तो एक दलित महिला हूं। ऐसे में सवाल यही है कि क्यों प्रियंका अचानक से बीजेपी की आंख का तारा बन गई हैं तो कुछ लोग इसके पीछे की वजह उनके इनकम टैक्ट आफिसर पति को मान रहे हैं जिनकी दिल्ली में पोस्टिंग है और उनके बीजेपी के कई बड़े नेताओं से निकट के संबंध हैं। प्रदेश भाजपा ने अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में आठ दलित नेताओं को जगह दी है जिसमें पासी जाति से संबंध रखने वाली प्रियंका सबसे युवा हैं । यह तब हुआ जबकि 2019 में लोकसभा का टिकट कटने से नाराज भाजपा की सांसद प्रियंका रावत ने बगावती सुर अख्तियार कर रखे थे। प्रियंका का अपना कोई खास जनाधार भी नहीं है। हॉ,विवादों से उनका गहरा नाता है। एक बार प्रियंका रावत को दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पर्स में रखी छुरी के साथ पकड़ा गया था। इस पर अपनी गलती मानने की बजाए प्रियंका रावत एयरपोर्ट के स्टाफ को ही धमकाने लगी थी। इसी प्रकार दिसंबर 2017 में सांसद प्रियंका सिंह रावत की वीडियो एक प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी को कथित रूप से धमकाते हुए कैमरे में कैद हुई थी। इस घटना का फुटेज इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना बाराबंकी  के सफदरगंज थानाक्षेत्र के चौला गांव  की थी ।  जहां  सरकारी जमीन पर राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर गांव वालों से हुए विवाद से हुआ था। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने सांसद प्रियंका रावत की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। सात बिंदुओं पर की गई शिकायत में आइएएस एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी को धमकी दिए जाने का प्रकरण भी शामिल था।वहीं एक बार सांसद रहते प्रियंका रावत पर एक पुलिस अधिकारी की खाल उतरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा था। उन्होंने न केवल पुलिस अधिकारी को यह धमकी दी बल्कि उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह धमकी दोहराई जो कि कैमरे में कैद हो गई। तब की सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, था कहा कि ये (पुलिस अधिकारी) जितनी मलाई काटनी थी काट ली इन्होंने। यह बीजेपी की सरकार है, मलाई तो क्या इनकी खाल उतार ली जाएगी अगर काम नहीं करेंगे तो।कुल मिलाकर प्रियंका रावत का विवादों से गहरा नाता रहा है। यह विवाद उनके पिछड़ा वर्ग समाज सम्मेलन के आयोजन के तौर-तरीकों में भी दिखाई दे रहा है।जब बीजेपी आलाकमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक वोट के लिए रणनीति बना रहे हैं,तब न जानें क्यों प्रियंका रावत ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को मात्र 17 जातियों के बीच ही समेट दिया है,जबकि 62 और पिछड़ा समाज की जातियां भी बीजेपी से मिलकर अपनी कुछ गलतफहमियां दूर करने चाहती हैं। यह वह जातियां हैं जो बीजेपी की मजबूत वोट बैंक मानी जाती हैं। यदि बीजेपी सभी पिछड़ी जातियों को अपने बैनर तले एकजुट करने की कोशिश नहीं करती है तो यह वोट बैंक छिटक कर सपा की झोली में जा सकता है।
   बहरहाल, समय रहते पार्टी आलाकमान और योगी सरकार नहीं चेती तो उसे इसका खामियाजा विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। वैसे भी ऐसे ही विवादित फैसलों के चलते योगी सरकार और संगठन की साख पर बट्टा तो लग ही रहा है। समाज के कई वर्गो के वोटरों के बीच भी मैसेज सही नहीं जा रहा है। पहले गुजरात के पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा को जिस तरह से अपमानित किया गया था,अब वैसे ही केशव प्रसाद मौर्या और स्वामी प्रासद मौर्य जैसे अनेक पिछड़े नेता आहत नजर आ रहे हैं। केशव के लिए यह स्थिति काफी परेषान करने वाली होगी कि उनके रहते पिछड़ों को मनाने की जिम्मेदारी किसी दलित नेता की कंधों पर डाली जाए। इसका क्या रिएक्षेन होगा,यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा,परंतु इस तरह के फैसलांे से सीएम योगी आदित्यनाथ की साख पर भी चोट तो पहुंच ही रही है। वैसे भी योगी-केशव प्रसाद मौर्य के बीच संबंध कभी अच्छे नजर नहीं आते हैं। 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी नेकेशव  प्रसाद मौर्या को जनता के सामने ऐसे पेष किया था,जैसे यदि बीजेपी की सरकार बनेगी तो केशव  ही सीएम होंगे,लेकिन जब नतीजे आए तो अचानक योगी का पर्दापण हुआ और वह सीएम बन गए। केशव   खून का घूँट पीकर डिप्टी सीएम बनकर ही रह गए। इसी के चलते योगी और केशव  के रिश्ते कभी मधुर नहीं रह पाए। इस बात का अहसास तब एक बार फिर हुआ जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता जी की कौशाम्बी में हुई मौत के समय केशव के घर जाकर केषव को सांत्वना देना उचित  नहीं समझा। इस पर काफी विवाद हुआ। बीजेपी आलाकमान को भी इस बात की जानकारी हुई तो वह डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आई 21 जून 2021 को योगी को केषव प्रसाद की यहां जाना ही पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम के घर गए थे,जबकि दोनों के आवास में सिर्फ 100 मीटर की ही दूरी है। मुख्यमंत्री लंच के लिए गए थे। इस मौके पर उनके साथ आरएसएस के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के केशव मौर्य के घर पर लंच के सियासी मतलब निकाले गए और यह माना गया  कि बीजेपी इस मुलाकात से अपने कार्यकर्ताओं और वोटरों को संदेश देना चाह रही थ कि पार्टी में सब कुछ ठीकठाक चल रहा है।
   यह और बात है कि समय के साथ योगी के फैसलों पर अब ज्यादा उंगलियां उठने लगी हैं, जिस तरह से योगी सरकार ने लखीमपुर की घटना को हैंडिल किया उससे भी पार्टी के भीतर कुछ नेताओं के बीच नाराजगी नजर आ रही है। पार्टी के एक सीनियर लीडर का कहना था कि राजनीति अवधारणा पर चलती है। हमेशा सही-गलत के आधार पर फैसला नहीं लिया जाता है,जब जनता के बीच यह धारणा आम हो रही थी कि लखीमपुर कांड में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है तो उसे गिरफ्तार करने में इतनी देरी क्यों की गई जिससे विपक्ष को सरकार के खिलाफ हमलावर होने का मौका मिल गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का बयान यहां गौर करने वाला है,देव ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है,लेकिन उन्होंने यह कहकर काफी कुछ संकेत दे दिया कि किसी नेता को अपनी छवि ऐसी नहीं बनाना चाहिए जिससे जनता उनसे डरे। स्वतंत्र देव का इषारा लखीमपुर खीरी कांड की ओर ही था।
    
बात इससे आगे बढ़कर की जाए तो यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं तब से लेकर आज तक  यूपी के सांसदों-विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधिओं का एक ही रोना रहा है कि योगी सरकार में जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। योगी को अपने नेताओ से अधिक भरोसा ब्यूरोक्रेसी पर है। योगी ने ‘टीम 11’ बना रखी है। यही टीम 11 हर बड़ा फैसला लेती हैं। यह ‘टीम-11’ और कोई नहीं 11 सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इनकी सलाह पर ही योगी महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं,इसी के चलते बीजेपी के नेता और जनप्रतिनिधि करीब पांच सालों तक मूलदर्शक बने रहने को मजबूर रहे। इन नेताओं की न जिलाधिकारी कार्यालय में सुनवाई होती थी, न थाने-चौकी पर कोई इनकी सुनता था। क्षेेत्र में कौन से विकास कार्य कैसे चलने और पूरे किये जाएंगे,यह भी अधिकारी ही तय करते हैं,जिसके चलते उक्त नेताओं और जनप्रतिनिधियों को जनता के कोपभजन का भी शिकार बनना पड़ता है। अपनी व्यथा कई बार यह सांसद-विधायक और सभासद आलाकमान तक पहुंचा चुके हैं,लेकिन कहीं कोई पत्ता नहीं खड़का। 
    ऐसा ही कुछ बीजेपी के 17 अक्टूबर से प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में देखने को मिल रहा है,जिसकी जिम्मेदारी न जाने क्या सोच कर दलित नेत्री प्रियंका रावत के कंधों पर डाली गई है।सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि प्रियंका रावत के ऊपर जिम्मेेदारी डाली ही गई थी तो प्रियंका को पिछड़ा समाज के बारे में थोड़ा अध्ययन कर लेना चाहिए था। यदि वह उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से ही जानकारी जुटा लेती तो काफी हद तक फजीहत से बच जातीं। उम्मीद है बीजेपी आलाकमान समय रहते अपनी गलती में सुधार कर लेगा,वर्ना पिछड़ा वर्ग समाज की नाराजगी बढ़ती ही जाएगी।
लेखक उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त रहे हैं।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Meerut में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश फाइनेंस कंपनी के मालिक को लूटकर हुए फरार, व्यापारियों में गहरा आक्रोश
Next Article Tv Flop Actors: छोटे पर्दे के कुछ ऐसे हिट एक्टर्स जो बॉलीवुड में हुए सुपरफ्लॉप, पहले नंबर पर आता हैं यह एक्टर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

मार्च 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना

मार्च 12, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology