
बरेली। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए आज अधिकारी सड़को पर उतरे शहर के व्यस्ततम चौराहों पर अधिकारियों ने यातायात का नियम न मानने वालों के चालान किए और कईयों के वाहन सीज कराए। वहीं, अचानक अधिकारियों को सड़क पर देखकर हडकंप मच गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, यातायात एवं सडक सुरक्षा निदेशालय, लखनऊ द्वारा प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आईजी डॉ राकेश सिंह ने एसपी सिटी राममोहन सिंह,एसपी सिटी के साथ रात को शहर के भीड़भाड़ वाले आयुबखा चौराहे से लेकर नावेल्टी चौराहे से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान जो लोग यातायात का पालन नहीं कर रहे थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे उनके चालान कराएं। साथ ही कईयों की गाड़ियां भी सीज की गई। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया और बताया किस तरह से हम अपनी और दूसरे की सुरक्षा कर सकते हैं। यातायात के नियम पालन करने से कैजुअल्टी की संभावना कम हो जाती है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
