
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)
तीन तलाक (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Farrukhabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में तीन तलाक (Teen Talaq) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। इस पर भले ही कानून बन गया हो लेकिन तीन तलाक (Triple Talaq) के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फर्रुखाबाद में सामने आया है। जहां पर महिला के साथ पहले तो मारपीट की गई और फिर उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। जिस पर महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें पति पर दूसरा निकाह (Second Marriage) करने का भी आरोप लगाया है।
पूरा मामला थाना कमालगंज (Thana Kamalganj) क्षेत्र के गांव नगला भीखा (Nagla Bhika) का है। वहां की रहने वाली खुर्शीदा बेगम (Khurshida Begum) का निकाह 25 वर्ष पहले रहिस नाम के शख्स के साथ हुआ था। उसकी एक 22 वर्षीय पुत्री है। उसके पति रहिस ने खुर्शीदा के साथ मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक कहकर उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। खुर्शीदा ने थाने पहुंचकर पति, सास, देवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
क्या है महिला का आरोप?
तहरीर में कहा गया है कि 20 साल से ससुराल के लोग उसका व उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन गालीगलौज व मारपीट भी करते हैं। पति ने तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। दोनों गांव में ही अपने मायके चली गई है। वहीं, इस मामले में सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
