कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती उनके निवास पर पहुंचीं. इस दौरान मायावती ने कहा कि कल्याण सिंह ने कड़ी लड़ाई लड़ी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए हैं.
उत्तर प्रदेश: बसपा की अध्यक्षा मायावती ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा, “कल्याण सिंह के निधन पर हमारी पार्टी गहरा दुख प्रकट करती है और कुदरत से प्रार्थना करती है कि उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” pic.twitter.com/QJrFj51EuL
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत और बिगड़ गई थी.
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक आम जनता व भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग पार्थिव शरीर का दर्शन कर सकते हैं. 11:00 बजे से विधानसभा में पार्थिव शरीर का दर्शन किया जा सकेगा. 12:30 बजे बीजेपी प्रदेश पार्टी कार्यालय में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखा जाएगा जहां लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे. इसके बाद 2:30 बजे बीजेपी प्रदेश पार्टी कार्यालय से पार्थिव शरीर को बापू भवन ,महाराणा प्रताप, चारबाग ,आलमबाग होते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ले जाया जाएगा. वहां से 3:30 बजे एयर एंबुलेंस के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।