मैनपुरी के दीवानी रोड स्थित नगला निरंजन कृषि विज्ञान केंद्र दो दिवसीय मोटे अनाज का मानव स्वास्थ्य का प्रभाव के विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र की गृह विज्ञान डॉ आकांक्षा चौधरी ने मोटे अनाजों जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का से होने वाले शरीर के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने अनाजों से हमारे स्वास्थ्य पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है और उन मोटे अनाजों का हम अपने दैनिक जीवन में कैसे प्रयोग करें। इस पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई। डॉ विकास रंजन चौधरी ने कहा कि सभी महिला कृषक मोटे अनाजों को भी अन्य फसलों के साथ उगाना शुरू करें। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र भी आपका समय-समय पर सहयोग करता रहेगा। हमारे केंद्र के माध्यम से आपको मोटे अनाजों के बीज के साथ उसके उत्पादन की तकनीक के बारे में आप लोगों को जानकारी देगा। केंद्र के पशुपालक वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार पांडेय ने कहा कि यदि हम मोटे अनाजों का समावेश अपने आहार में कर ले तो हम होने वाली बीमारियां जैसे मधुमेह, हृदय रोग आदि बीमारियों से रोग मुक्त हो सकते हैं, साथ ही हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा सकते हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
