अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, दुष्कर्म के आरोपी को थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
घटनाक्रम- कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 05.12.2022 को वादी द्वारा थाना सिढपुरा पर तहरीर दी गयी वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दो व्यक्ति वेद कुमार पुत्र चन्द्रपाल व अजय पुत्र मलखान नि0गण सुल्तानपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज द्वारा कुछ दिन पूर्व बहला फुसलाकर व धमकाकर दुष्कर्म किया व उसकी अश्लील तस्वीर मोबाइल में खीच ली जो दिनांक 30.11.2022 को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तथा घर पर बताने पर मेरी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी । जिस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिढपुरा पर मु0अ0सं0 204/22 धारा 376DA,506 भादवि, 5/6 पोक्सो एक्ट व 67 आई0टी0 एक्ट बनाम वेद कुमार व अजय पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 07.12.2022 को अभियुक्त वेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण आज दिनांक 10.12.2022 को थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त अजय पुत्र मलखान नि0 सुल्तानपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को नगला खैमी बेरियर के पास से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- अजय कुमार पुत्र मलखान सिंह नि0 सुल्तानपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज ।
पुलिस टीम का विवरण-
• नि0 श्री देवेन्द्र सिंह त्यागी प्रभारी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज ।
• नि0 श्री मनोज कुमार शर्मा नि0 अपराध थाना सिढपुरा जनपद कासगंज ।
• है0का0 52 गिर्राजकिशोर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज ।
