कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 24.01.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा प्रातः 05:45 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत जावड़ा नहर के पुल पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक सफेद रंग की वैगन आर गाड़ी संख्या UP 15 DQ 9270 को रोका गया तो गाड़ी सवार बैरियर तोड़कर नगला बन्दी की तरफ भागे। जिसकी सूचना जावड़ा नहर टीम पुलिस द्वारा पूर्व से नगला बन्दी पर चैकिंग कर रही टीम को दी गयी, नगला बन्दी तिराहे पर पूर्व से चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा वैगन-आर सवारों को रोका गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश इसरार पुत्र इमामुद्दीन निवासी खरदौली थाना इंचौली मेरठ उम्र करीब 36 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगने पर घायल हो गया है, तथा चार अन्य नदीम पुत्र अलीमुर्तज़ा उम्र करीब 20 वर्ष, परवेज उर्फ मोनू पुत्र इमामुद्दीन उम्र करीब 29 वर्ष, अतीक पुत्र अनीस उम्र करीब 31 वर्ष, रहीसुद्दीन पुत्र उस्मान उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम खरदौली थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त बदमाश गौतस्करी करते है, तथा *कल दिनांक 23.01.2023 को थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर गुलाबपुर के पास मिले गौवशों से लदे ट्रक को उपरोक्त बदमाशों द्वारा ही तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था तथा ट्रक को खराब होने पर पकड़े जाने के भय से मौके से फरार हो गए थे* अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
