Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

क्रिकेट : खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में

admin
Last updated: नवम्बर 29, 2025 12:44 अपराह्न
By admin 39 Views
Share
4 Min Read
SHARE

दृष्टिकोण
*क्रिकेट : खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में*
(डॉ. सुधाकर आशावादी-विनायक फीचर्स)

किसी भी राष्ट्र की पहचान में खेलों का भी बड़ा योगदान होता है। खेल प्रतिभाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कुछ देश विश्व भर में अलग पहचान बनाते हैं। एथलेटिक्स में अमेरिका, जमैका, केन्या, इथियोपिया, चीन, रूस और ब्राजील जैसे देशों के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। हॉकी में नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जर्मनी व न्यूजीलैंड जैसे देशों के खिलाडियों का प्रदर्शन सरहनीय रहता है। फुटबॉल में ब्राजील, अर्जेंटीना, स्पेन, फ्रांस और इंग्लैंड अग्रणी हैं। क्रिकेट में अनेक देश सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जैसी टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं तथा दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसी टीमें भी यदा कदा संघर्ष करती हुई प्रतीत होती हैं।
अन्य खेलों में भी ऐसा ही है, कि कुछ विशिष्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कुछ खेलों के प्रति जनमानस की रूचि बढ़ जाती है। कटु सत्य यही है, कि खेल शारीरिक दक्षता को बनाए रखने और विश्व स्तर पहचान बनाने का माध्यम बने हुए हैं। भारत वर्ष में जब से सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए खेलों का बजट बढ़ाया है तथा खेलों को लोकप्रिय बनाने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर धनवर्षा शुरू कर दी है, तब से खिलाड़ियों पर जहाँ टीम में बने रहने के लिए टिकाऊ प्रदर्शन का दबाव बढ़ा है, वहीं एक से एक प्रतिभावान खिलाड़ियों के चलते खिलाड़ियों में भी प्रतिस्पर्द्धा बढ़ गई है।
क्रिकेट की स्थिति अन्य सभी खेलों से अलग है। किसी एक मैच में जिताऊ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पर इतनी धनवर्षा होती है, कि खिलाड़ी भी अचंभित हो जाता है। ऐसे में उसे अपने प्रदर्शन को बार बार दोहराने का दबाव बढ़ जाता है। खेलप्रेमी तथा खेल नियंत्रक संस्था सदैव उससे उत्कृष्ट एवं जिताऊ प्रदर्शन की अपेक्षा करने लगते हैं। मैच दर मैच खेल समीक्षक अपने सुर बदलते रहते हैं। किसी साधारण खिलाड़ी द्वारा किये गए विशेष प्रदर्शन के आधार पर मीडिया उसे फर्श से उठाकर अर्श पर बिठा देता है और खराब प्रदर्शन पर अर्श से फर्श पर ला पटकता है। खेल नियंत्रक संस्था टीम पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी को दायित्व सौंपती है और वह टीम पर अपने प्रयोग करता है, जिसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ता है। कई बार ऐसा होता है, कि खिलाड़ी टीम प्रबंधन की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता तथा आलोचना का पात्र बनता है।
कोई यह नहीं समझना चाहता, कि खेल को खेल भावना से खेलते हुए खेल के प्राथमिक नियम को याद रखा जाए, कि खेल में जीत हार चलती रहती है। बहरहाल क्रिकेट में आसमान की बुलंदी तक पहुंचकर भारतीय क्रिकेट टीम का निराशाजनक दौर चल रहा है, यशस्वी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सज्जित भारतीय क्रिकेट टीम अपने लचर प्रदर्शन से विपक्षी टीम से सम्मुख घुटने टेकती हुई नजर आई। इसके लिए खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में है। जिस व्यक्ति को क्रिकेट का क ख ग भी नहीं आता, वह भी टीम के लचर प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल विश्व में कोई भी खिलाड़ी या कोई भी टीम आजीवन शीर्ष पर नहीं रह सकती। प्रदर्शन सुधार एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही समय पर अवसर देने से ही टीम विश्व भर प्रतिभा का लोहा मनवा सकती है। सो खेल को खेल ही रहने देने तथा राजनीति का अखाड़ा न बनाने में ही देश की और क्रिकेट की भलाई है। *(विनायक फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article चमकते शहरों में उपेक्षित बेघर लोग
Next Article पत्नि के हत्या के आरोप में पति काट रहा था जेल.. बॉयफ्रेंड संग ऐश काटती नोएडा में मिली
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

अमानक व नकली कीटनाशकों के खिलाफ जागरूकता: ‘ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0’ के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जून 22, 2026
Life Styleअपराध

BSA कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्रवाई

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

जून 21, 2026
Life Styleअपराध

अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

जून 20, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Life Styleअपराध

थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को 15840 रूपये सहित किया गया गिरफ्तार 

जून 18, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।