Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान से किसानों का अल्टीमेटम

admin
Last updated: अगस्त 26, 2024 8:05 अपराह्न
By admin 74 Views
Share
6 Min Read
SHARE

अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणियों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।
एसकेएम ने एक बयान में कहा है- यह बेहद दुखद है कि आदतन किसानों का अपमान करने वाली इस सांसद ने अब भारतीय किसानों को हत्यारा, बलात्कारी, साजिशकर्ता और राष्ट्र-विरोधी कहकर सारी हदें पार कर दी हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- आश्चर्य की बात नहीं है कि यह सांसद इस तरह के बयान दे रही है, क्योंकि दिल्ली की सीमाओं पर एसकेएम के नेतृत्व में किसानों के ऐतिहासिक कॉर्पोरेट विरोधी आंदोलन का अपमान करना और उसे बदनाम करना भाजपा की लंबे समय से चली आ रही नीति रही है. एसकेएम ने इस अपमान और उकसावे के बावजूद हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ किसानों का विरोध शांतिपूर्ण और संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के अनुरूप रहे।
एसकेएम ने कहा, ‘किसान आंदोलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि इसकी पवित्रता थी, जिसके लिए 736 किसानों ने शहादत दी थी. इनमें लखीमपुर खीरी नरसंहार के पांच पीड़ित भी शामिल हैं।
ये सभी कंगना रनौत की पार्टी के नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी और उनके बेटे के वाहनों के नीचे कुचले गए थे. इनमें 4 किसान और एक पत्रकार शामिल थे. टेनी का बेटा हत्या के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी के आसपास किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. किसान आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीयों के महान संघर्ष की अगली कड़ी है और अब भी सरकार द्वारा संरक्षित कॉर्पोरेट ताकतों और नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।
एसकेएम ने कहा है कि कंगना रनौत के लिए बेहतर है कि वह भारत में किसान आंदोलन को राष्ट्रविरोधी करार देने से पहले इसके इतिहास और राजनीति को जानने की कोशिश करें. संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की सांसद द्वारा किसान आंदोलन को लेकर की गई निंदनीय और असत्य टिप्पणियों के लिए भारत के किसानों से माफी मांगें. बयान में कहा गया है, ‘अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री भारत के अन्नदाताओं के साथ खड़े हों और अपनी पार्टी के सदस्यों को उनके साथ दुर्व्यवहार करने की अनुमति न दें, जो देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. यह न केवल प्रधानमंत्री का संवैधानिक कर्तव्य है, बल्कि भारत के लोग भी उनसे इससे कम की उम्मीद नहीं करते हैं।
साथ ही एसकेएम ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को अपने अनुचित और गलत बयानों के लिए भारत के किसानों से बिना शर्त माफी मांगने और अपने पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि कंगना के ऐसा न करने पर हमारे पास उनके सार्वजनिक बहिष्कार का आह्वान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. बता दें कि मंडी सांसद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘किसानों के विरोध प्रदर्शन के नाम पर बांग्लादेश जैसी अराजकता भारत में भी हो सकती थी. बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें नष्ट करने की योजना बना रही हैं. यदि हमारे नेतृत्व ने दूरदर्शिता नहीं दिखायी होती, तो विदेशी ताकतें अपनी योजना में सफल हो गई होतीं. किसान आंदोलन के नाम पर हिंसा भड़काई जा रही थी, वहां बलात्कार और हत्याएं हो रही थीं. हमने शवों को लटकते देखा।
हालांकि भाजपा ने कंगना रनौत के बयान से खुद को अलग कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में पार्टी ने कहा, ‘किसान आंदोलन के संदर्भ में कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान पार्टी की राय नहीं है. कंगना रनौत के बयान से बीजेपी असहमत है।
कंगना रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही वह इसके लिए पार्टी की ओर से अधिकृत हैं. पार्टी की ओर से उन्हें​ निर्देशित किया गया है कि वह भविष्य में इस प्रकार का कोई बयान न करें. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बीच कांग्रेस ने कंगना के बयान के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘कल कंगना रनौत ने अन्नदाता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें हत्यारा और बलात्कारी कहा था।
उन्होंने 700 से अधिक किसानों की शहादत के बावजूद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को चीन और अमेरिका द्वारा प्रायोजित बताया. चूंकि हरियाणा में चुनाव है और बीजेपी को पता है कि उनकी हार होगी, इसलिए पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया. कंगना रनौत को संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें और बीजेपी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए. क्या वह कह रही हैं कि बीजेपी सरकार इतनी कमजोर है कि अमेरिका और चीन भारत को अस्थिर कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article ग्लोबल स्पोर्ट्स एण्ड स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन इण्डिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के पांच बर्ष के स्केटिंग
Next Article CM योगी के बयान से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को मिर्ची लगी, कहा कि मुस्लिमों के खिलाफ नफरत का माहौल
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology