राजनीतिक दूरी के बावजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की लोकप्रियता का दिखा नज़ारा
अलग-अलग मोहल्लों में जनता ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
एटा। राजनीतिक मतभेद और दूरी के बावजूद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी के जन्मदिन पर शहर में उनकी लोकप्रियता का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका राकेश गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान लोगों ने राकेश गांधी के जनहित कार्यों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने भी कार्यक्रमों में भाग लेकर राकेश गांधी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
समर्थकों का कहना था कि पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया है, जिसके कारण उन्हें सभी वर्गों का स्नेह और समर्थन प्राप्त है। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और पूर्व चेयरमैन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए इन आयोजनों ने यह संदेश दिया कि राजनीतिक विचारधाराओं में भिन्नता होने के बावजूद जनता के बीच पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की लोकप्रियता बरकरार है।
