Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

दूसरों के लिए

admin
Last updated: मई 22, 2025 7:25 पूर्वाह्न
By admin 20 Views
Share
7 Min Read
SHARE

 

कहते हैं, दुनिया में अगर कुछ छोड़ने जैसा है, तो लोगों से उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू है कि दूसरों के काम आना ही जीवन है । ऐसा बनने की कोशिश की जाए, जैसे कि कुदरत है । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषणों में अक्सर बचपन का एक वाकया सुनाती हैं कि मैं गांव के एक गरीब परिवार से हूं। शुरू से ही मैं हरियाली से वाकिफ रही हूं। हमारे घर की रसोई में सूखी लकड़ी को जला कर खाना बनता था, क्योंकि हमारे पास खाना पकाने का कोई अन्य साधन नहीं था। मेरे माता-पिता जंगल से लकड़ी की टूटी टहनियां बीन-चुन कर लाते थे । फिर घर ला कर, उन्हें कुछ दिन सुखाते और छोटे-छोटे टुकड़े करते । मैं गौर से सब देखती रहती थी । पिताजी लकड़ी जलाने से पहले सिर झुका कर नमन जरूर करते थे। मैंने जिज्ञासावश एक दिन पूछ ही लिया कि पिताजी, आप लकड़ी जलाने से पहले नमन क्यों करते हैं । तब पिताजी सहज भाव से समझाने लगे कि ‘बेटी, यह अब सूख गई है, बहुत पुरानी हो गई है, लेकिन इन्होंने सारी जिंदगी हमें फल, फूल, छाया, हवा और पानी दिया है। अब बूढ़ी होकर भी हमारे बड़े काम ही आ रही हैं। इसीलिए मैं चोट देने और जलाने से पहले इससे क्षमा मांगता हूं ।

नदियां अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं, पेड़ अपने फल नहीं खाते और सूरज खुद को रोशन नहीं करता। यानी दूसरों के लिए जीना कुदरत का कायदा है। इंसान समेत कुदरत की हर चीज एक दूसरे की मदद करने के लिए ही पैदा हुई है। चाहे कितने भी मुश्किल हालात क्यों न हों, जिंदगी अच्छी और खुशहाल होती है, जब आपकी वजह से दूसरे खुश होते हैं । किसी अन्य देश में एक पिता अपने बेटे के स्कूल में गया। खेल के मैदान के एक तरफ टहलते- टहलते उसकी नजर चटकीले लाल रंग के एक बेंच पर पड़ी। बेंच जरा अलग आकार – प्रकार का था । उसे देख कर पिता के मन में जिज्ञासा उठी। उन्होंने अपने बेटे से पूछा, ‘क्या यह बेंच बैठने के लिए है या नुमाइश के लिए ?’ बेटे ने जवाब दिया, ‘नहीं, नहीं। यह यों ही बैठने या सजावट के लिए नहीं है, बल्कि यह दोस्त ढूंढ़ने का बेंच है।

जब कोई विद्यार्थी खुद को अकेला महसूस करता है, या उसके संग खेलने वाला कोई नहीं होता, तो वह इस पर आकर चुपचाप बैठ जाता है। इस पर यों अकेला बैठे देख बाकी सहपाठी उसे फौरन अपने संग खेलने का न्योता देने लगते हैं । ‘

- Advertisement -

You Might Also Like

जिले में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट एवं प्राईवेट अस्पतालों के संचालक कर रहे सुरक्षा-व्यवस्था से खिलवाड़…. खुलेआम उड़ा रहे मानकों की धज्जियां
मौहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी डा0 इलामारन जि. द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया/जुलूस निकलने वाले रूट, ताजिया रखने के स्थानों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

बच्चों का अकेलापन दूर करने के लिए उस स्कूल के प्रशासन ने वाकई काबिले तारीफ तरीका अपनाया है। इससे सीखा जा सकता है कि हर बंदा खुद में इतना भी मदमस्त न रहे कि मदद के लिए दूसरे की खामोश पुकार भी न सुन सके। जीवन के हर मोड़ पर, हर किसी को किसी न किसी की मदद और सहयोग की जरूरत होती ही है । यथासंभव आगे बढ़ कर हर किसी की मदद के लिए सदा तत्पर रहें। किसी जरूरतमंद की मदद करना न केवल निजी स्तर पर सुख का कारण बनता है, बल्कि विपरीत हालात में जब कोई हमारी मदद करता है, तब हमें इसकी अहमियत ज्यादा शिद्दत समझ में आती है ।

खुद को इतना व्यस्त, इतना अनुशासित, इतना निज निश्चयी नहीं बना लेना चाहिए कि हमें आसपास को जानने का समय ही न मिले कि दूसरों के जीवन में क्या हो रहा है, वे कैसे मुश्किलात से गुजर रहे हैं, या कहीं उन्हें मदद की जरूरत तो नहीं है। अपने आप में केंद्रित और समर्पित रहने के बजाय दूसरों के लिए भी यथासंभव हाथ बढ़ाना चाहिए । भारतीय सेना और कई शिक्षा संस्थानों का आदर्श वाक्य ‘स्वयं से पहले सेवा’ दूसरों की सेवा के ही भाव का बखूबी संचार करता है। खुद से पहले दूसरों की सेवा को अपने जीवन का संस्कार और सिद्धांत बनाने में जो आनंद है, वह केवल और अकेले अपने लिए जीने में कतई नहीं है । यों भी, जो इंसान मानव सेवा में लीन रहता है, वह सदा बुराइयों से दूर रहता है। दिल से सेवा करने से हमारे परिवार – कारोबार में भी बरकत और समृद्धि आती है । इसलिए अपना ज्यादा से ज्यादा तन, मन, धन और समय दूसरों की सेवा में लगाना चाहिए। इंसान मृत्यु के बाद अपने साथ धन-दौलत नहीं ले कर जाता, बल्कि अपने संग महज अपनी अच्छाइयों का अंबार ले कर जाता है । दूसरों की भलाई ही सही मायने में ध्यान और ईश्वर की भक्ति है। खुशी पाने के लिए ही खुशी बांटी जाती हैं । सिख धर्म की लंगर और छबील प्रथा का मूलमंत्र दिल से सेवा ही है । गुरु नानक देव का एक प्रसंग है। एक दफा एक व्यक्ति ने गुरु नानक देव से पूछा, ‘मैं इतना गरीब हूं कि किसी की क्या सहायता कर सकता हूं?’ गुरु नानक देव सहज भाव से बोले, ‘तुम गरीब हो, क्योंकि तुमने देना नहीं सीखा ।’ उस व्यक्ति ने जानना चाहा, ‘लेकिन मेरे पास देने के लिए कुछ है कहां ?’ गुरु नानक देव ने समझाया, ‘तुम्हारा चेहरा मुस्कान सकता है। तुम्हारी जुबान किसी की प्रशंसा कर सकती है। दूसरों में सुकून जगाने के लिए मीठे वचन बोल सकती है। तुम्हारे हाथ किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं। इतना कुछ होने के बावजूद तुम कहते हो कि तुम्हारे पास देने के लिए कुछ नहीं है । 

 

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article यूपी विकास कार्यों की हकीकत जानने मैदान में उतरे IAS, 75 जिलों में भेजे गए अफसर
Next Article (सच बोले स्क्रीन वाला) “इन्फ्लुएंसर, जागो! जिम्मेदारी भी वायरल हो”
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी एवं एडीएम प्रशासन ने कस्बा जलेसर में शनि जात को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अमानक व नकली कीटनाशकों के खिलाफ जागरूकता: ‘ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0’ के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

जून 22, 2026
Life Styleअपराध

BSA कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर डीएम ने की कार्रवाई

जून 22, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

12वें “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइंस एटा में योग शिविर का आयोजन कर योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

जून 21, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से सम्बंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जून 20, 2026
अपराधअलीगढ़

दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार

जून 20, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।