उत्तर प्रदेशकासगंजव्यापार

प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह में कासगंज से शामिल हुए 50 से अधिक व्यापारी

प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मान समारोह में कासगंज से शामिल हुए 50 से अधिक व्यापारी

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में आयोजित हुआ भव्य समारोह

कासगंज। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कासगंज के 50 से अधिक व्यापारियों ने सहभागिता की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों के चलते कासगंज जिले के जिलाध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया।

दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को नाथ नगरी, बरेली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कासगंज से उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के 50 से अधिक व्यापारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमे उधोग व्यापार राष्ट्र की नींव इसे कैसे प्रभावी बनाया जाए, संगठन की बात अपनो एक साथ इसको कैसे ऊर्जावान बनाया जाए, सम्भाबनाओं को अवसरों में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है एवं तेजी से बदलते वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य में ऑनलाइन व्यापार से कैसे जूझें तथा मजबूत विकल्प के रूप में खुद को कैसे तैयार करें विषय पर व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, मेयर बरेली उमेश गौतम एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ मनीष शर्मा ने प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सम्मान का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंघी मौजूद रहे, इसके साथ ही प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं मेयर की भी मौजूदगी रही। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही व्यापारियों को लिए पेंशन इत्यादि सुविधाओं को देने की बात भी कही। सम्मान समारोह में कासगंज के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल कासगंज के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, डॉ. मोहम्मद फारूक, कासगंज नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) अभिनव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, अवनीश चौहान, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर अग्रवाल एवं आई टी मंच जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित अन्य व्यापारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button