श्रीकृष्ण महारास महोत्सव का आयोजन:संगीतज्ञ, राजनीतिज्ञ, प्रकृति प्रेमी थे।
फर्रुखाबाद। आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान और रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता’ विषय पर बद्री विशाल कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रेरणादायक रहा है और रहेगा।सांसद मुकेश राजपूत, मुख्य अतिथि भारतीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार सुन्दरदास गोहराणी (कानपुर) और भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सदस्य सुरेन्द्र पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन व मां वागीश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। प्रीति तिवारी ने सरस्वती वंदना की। शिक्षक व गायक राजीव दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण पर भजन प्रस्तुत किया।सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता सदैव बनी रही है और बनी रहेगी। मुख्य अतिथि भारतीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला के प्रसंग के माध्यम से उत्कृष्ट राजनीति का संदेश देते हुए कहा कि राजनीति का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए।कार्यक्रम अध्यक्ष कानपुर से आए साहित्यकार सुन्दरदास गोहराणी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन-दर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है और रहेगा। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण को कूटनीतिज्ञ बताते हुए उनकी विशेषताएं बताईं।बद्री विशाल कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद दुबे उपस्थित रहे। ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, डॉ. आलोक विहारी लाल शुक्ला, डॉ. यशपाल सिंह चौहान, डॉ. विनीता तिवारी, डॉ. संतोष द्विवेदी, डॉ. संजीव त्रिवेदी, डॉ. कृष्णकांत अक्षर, महेशपाल सिंह उपकारी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, अनामिका तिवारी और समीक्षा यादव ने विचार व्यक्त किए।एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती आकांक्षा सक्सेना ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समाजसेवी संजय गर्ग ने अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट किए। रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश हजेला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
