वाहनपुर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित, बहिनों की रक्षा करने का उद्देश्य: लोधी राकेश राजपूत
एटा। एसटीएस मेमोरियल इण्टर कॉलेज वाहनपुर में फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत/राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर राजपूत ने किया। और अध्यक्षता कुमरसेन ने की। कार्यकम में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मैं लोधी राकेश राजपूत के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहिन भाई मिलन समारोह कार्यक्रम से प्रेरित होकर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं बहिनों से कहना चाहता हूं कि उनके लिए केबल लोधी राकेश राजपूत ही आपके भाई नहीं है, मैं भी लोधी राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता के साथ आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए साथ खड़ा हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आप लोग अपने भाई लोधी राकेश राजपूत को आशीर्वाद दीजिए, हम सब मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे, और बहिनों की रक्षा सुरक्षा का संकल्प ले रहे हैं।
कार्यकम के अतिथि फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि मारहरा विधानसभा में मेरा चौथा बहिन भाई मिलन समारोह सम्पन्न हुआ है। और आगे भी चलने की उम्मीद है। मैं अपनी बहिनों की रक्षा के लिए पिछले बहुत सालों से बहिन भाई मिलन समारोह रक्षाबंधन के मौके पर करता चला आ रहा हूं। मैं उन राजनेताओ को भी संदेश देना चाहता हूं कि वह भी अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन करें। मुझे बहिन भाई मिलन समारोह करने से उनकी सेवा करने का मौका मिलता है और मैं उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करता हूं।
बहिनों की रक्षा सुरक्षा करना ही मेरा उद्देश्य है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की टीम जुगेंद्र सिंह यादव, श्याम सुन्दर राजपूत, डालचंद वर्मा, तेजसिंह वर्मा लेखपाल, जितेन्द्र कुमार यादव, योगेश कुमार यादव, लोधी योगेंद्र राजपूत, कामता प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, कमल सिंह वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, कुमारसेन, अमर सिंह राजपूत, प्रदीप यादव के साथ ही सैकड़ों बहिनें कार्यक्रम में शामिल हुई।

Hello i want share that betvisa onlinecasino is very good site, i use it many times and is always work properly, no problem with account, money come back quick, interface is easy for understand. Many friend tell me is better then other place. [url=https://betvisa-onlinecasino.com/]vet visa login[/url]