मुंबई. कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। भारत में रोजाना हजारों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बॉलीवुड में भी कई सितारे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इस लिस्ट में मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu nigam) का नाम भी शामिल हो गया है। सोनू निगम अभी भारत में नहीं बल्कि दुबई में हैं। उनका पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमित है। सिंगर ने वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि डरने की नहीं, लेकिन संभलने की जरूरत है।
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इस बाबत कई जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिमा, बेटा नीवान और बहन भी कोरोना पॉजिटिव है। सोनू निगम ने बताया, ‘आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। काफी लोगों को ये बात पता है और काफी लोगों को नहीं पता। लेकिन ये भी सच है कि मुझे नहीं लग रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं दुबई में हूं। मुझे इंडिया आना था क्योंकि भुवनेश्वर में मुझे परफॉर्म करना था और सुपर सिंगर सीजन 3 का शूट भी करना था।’
कोरोना पॉजिटिव हूं लेकिन पता नहीं चल रहा
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जब मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, तो मैं पॉजिटिव पाया गया। मैंने बार-बार टेस्ट कराया, और पॉजिटिव निकला। मुझे कुछ पता नहीं चल रहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो जाऊंगा। मैंने कितनी बार वायरल और गले खराब में कॉन्सर्ट किए हैं और उससे तो ये काफी बेहतर है। कोविड पॉजिटिव हूं लेकिन मैं मर नहीं रहा हूं। मेरा गला भी चल रहा है यानी मैं ठीक हूं। लेकिन मुझे बुरा लग रहा है कि बहुत नुकसान हुआ है। मेरी जगह बाकी सिंगर पहुंचे हैं।’
तेजी से कोरोना फैल रहा है संभलने की जरूरत
इसके आगे वो कहते हैं कि ये बहुत तेजी से फैल रहा है। मुझे हमारे लिए बुरा लग रहा है क्योंकि काम अभी अभी शुरू हुआ है। मुझे थिएटर्स से जुड़े लोग और फिल्ममेकर्स के लिए भी बुरा लग रहा है। क्योंकि काम पिछले दो साल से प्रभावित हो रहा है। लेकिन उम्मीद है कि चीजें ठीक होगी।
कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए
बता दें कि कई नामचीन सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पिछले दिनों करीना कपूर, अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हुई थी। अर्जुन कपूर उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल (Priya Runchal),एकता कपूर (Ekta Kapoor),प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा समेत कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

